भोजपुरिया सिरियल किसर कल्‍लू का लिपलॉक हुआ वायरल

मुंबई से शंकर मराठे, १६ मई, २०१८। भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में सिरियल किसर की पहचान बना चुके सुपरस्‍टार अरविंद अकेला कल्‍लू का अब लिपलॉक वायरल हो गया है, जिसमें वे गार्गी पंडित के साथ बारिश के बूंदों के बीच नजर आये हैं। इस बार कल्‍लू २५ मई को प्रदर्शित होने वाली अपनी फिल्‍म अवारा बलममें गार्गी पंडित के साथ एक गाने में सेंशेनल किसिंग सीन में नजर आये हैं। गाने का नाम फिल्‍टर से पानीहै। सिर्फ इस गाने में ही कल्‍लू ने इतने किसिंग सीन दिये हैं, जितने दूसरी किसी भी पूरी भोजपुरी फिल्‍म में नहीं होती।
हालांकि कल्‍लू ने कहा कि यह गाना काफी खूबसूरत है, जिसमें निर्देशक चंदन उपाध्‍याय ने मुझसे इतने किस करवाये हैं। मगर वो अश्‍लील नहीं है। हमें सेट पर इस सीन के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। इसमें मुझे गार्गी पंडित का भी खूब सहयोग मिला। वैसे बता दें कि गार्गी को ऐसे सीन से परहेज है। उन्‍होंने अपने पिछले इंटरव्यू में कहा था कि वे कम कपड़ों में काम करने में असहज होती हैं, लेकिन जब बात कहानी में परफेक्‍शन की हो तो ऐसे में वे एक हद तक एक्‍सपोज कर सकती हैं।   

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma