Posts

Showing posts with the label Bhootnath Returns

भूतनाथ रिटर्न्स पहले देखें, फिर वोटिंग करें...

Image
वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड में हर शुक्रवार को नई फ़िल्में रिलीज होतीं हैं। पर रिलीज हुई कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनातीं है, तो उन्ही में कुछ ऐसी होतीं हैं जो न तो दर्शकों के दिलों में राज कर पाती है और ना ही बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत कायम कर पाती है। अप्रैल के महीने में भी कुछ दिलचस्प फ़िल्में रिलीज होने जा रहीं हैं। जैसे कि अमिताभ बच्चन की भूतनाथ रिटर्न्स, चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित फिल्म २ स्टेट्स, सुभाष घई की कांची, कंगना रानौत की रिवॉल्वर रानी आदि फिल्में है। गुरुवार, १० अप्रैल को मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर थिएटर में खास पत्रकारों के लिए भूतनाथ रिटर्न्स का शो रखा गया था और यह फिल्म देखने के लिए मुंबई के सभी पत्रकार भारी मात्रा में उपस्थित थे, क्योंकि उनको उत्सुकता थी कि अमिताभ की फिल्म है तो जरुर कुछ नया देखने को मिलेगा और उनकी मनकी इच्छा पूरी हो गई। बॉलीवुड महानयक अमिताभ बच्चन की हॉरर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म भूतनाथ रिटर्न ११ अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'भूतनाथ रिटर्न' वर्ष २००८  में आई फिल्म भूतनाथ का सीक्वल है। इस फिल्म मे अमित...