‘आपसे प्यार हो गया’ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हुई संपन्न
लाफिंग कलर्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले ‘ आपसे प्यार हो गया ’ नाम के गाने पर म्यूजिक वीडियो की शूटिंग संपन्न हुई । मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल एवं ग़ज़ल गायक जसवंत सिंह की आवाज़ में स्वरबद्ध एक रोमांटिक गाने पर इस म्यूजिक वीडिओ का फिल्मांकन किया गया | अनुराधा पौडवाल और जसवंत सिंह ने भी इस म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया है | इसके अलावा इसमें अभिनेता गौतम सूरी , अभिनेत्री उर्वशी परदेशी और दिवाकर ध्यानी ने भी काम किया है | जसवंत सिंह के संगीत निर्देशन में तैयार इस गाने को राजकुमार ‘ अंजुम ’ ने लिखा है और इसकी ख़ास बात ये है की , इसमें पहली बार ग़ज़ल के साथ रैप म्यूजिक को भी रखा है , जो अपने आप में संगीत के क्षेत्र में एक नया प्रयोग है | गायक और संगीतकार शांतनु गुप्ता ने इस म्यूजिक वीडियो में ना सिर्फ रैप गाया है , बल्कि साथ ही खुद उन्होंने इस पर अभिनय भी किया है | ग़ज़ल गायकी में अनुराधा पौडवाल और जसवंत सिंह दस साल बाद इस गाने के ज़रिये फिर से एक साथ आये हैं | इस रोमांटिक म्यूजिक वीडिओ का निर्देशन जाने माने निर्देशक प्रभाकर शुक्ला ने किया है , प्रभाकर शुक्ला चार सौ से ज्या...