समय नेशनल डिजिटल के दूसरे वर्षगाँठ पर आयोजित "समाजरत्नपुरस्कार" समारोह में कई दिग्गज हस्तियां सम्मानित
समय नेशनल डिजिटल न्यूज के दूसरे वर्धमान दिवस के उपलक्ष में आयोजित समाजरत्न पुरस्कार समारोह में कई दिग्गज राजनितिक , सामाजिक हस्तियो के साथ साथ फिल्मी सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। केवल महाराष्ट्र ही नहीं , बल्कि उत्तर प्रदेश , गुजरात , दिल्ली से दिग्गज लोगो ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। गोरेगांव पूर्व स्थित वेस्टिन होटल में आयोजित इस भव्य समारोह की शुरुवात दीपप्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ की गई । दीप प्रज्वलन महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर , विधायिका मनीषा चौधरी , मुंबई मित्र/वृत्त मित्र के समूह संपादक अभिजीत राणे , समय नेशनल के मुख्य संपादक अरुण कुमार गुप्ता , उत्तरराज्य नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी , सीने कलाकार मनीष वाधवा एवं अन्य गणमान्य हस्तियों के हाथों हुआ। कार्यक्रम के शुरुवात में आए हुए विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत किया गया एवं उसके बाद समय नेशनल के दूसरे वर्धापन दिवस के उपलक्ष में सभी अतिथियों ने अपने-अपने मनोगत व्यक्त कर चैनल की उपलब्धियों को सांझा किया गया। समय नेशनल के सफलतम २ वर्ष पूर्ण किए जाने पर सभी मान्यवरों ने चैनल के मुख्य संपादक अरुण कु...