कॉमेडी हॉरर फिल्म खली बली के निर्माता कमल किशोर मिश्रा और लेखक-निर्देशक मनोज शर्मा कॉमेडी हॉरर फिल्म खली बली के सेट पर निर्माता कमल किशोर मिश्रा और लेखक-निर्देशक मनोज शर्मा से बॉलीवुड़ मार्केट के संपादक शंकर मराठे ने बातचीत की। फिल्म के बारे में कमल किशोर मिश्रा ने बताया कि खलीबली यह एक अलग टाइप की मूवी है। लेखक-निर्देशक मनोज शर्मा के साथ इसके पहले मैंने ‘शर्माजी की लग गई’ की थी और उनके काम करने का अंदाज पसंद आया, इसलिए मैं अब उनके साथ एक नहीं तो तीन-तीन फिल्में कर रहा हूं। फिल्म खली बली की शूटिंग मुंबई के अलावा लखनऊ में होगी। अगले साल फरवरी माह तक फिल्म रिलीज करने की प्लानिंग है और उसके बाद अन्य दो फिल्मों पर काम शुरु होगा। फ़िल्म खली बली में धर्मेंद्र और मधु के अलावा रजनीश दुग्गल, कायनात अरोरा, राजपाल यादव, विजय राज, बृजेन्द्र काला, हेमंत पाण्डे, एकता जैन, रोहन मेहरा, असरानी, यासमीन ख़ान और योगेश लखानी काम कर रहे हैं। लेखक-निर्देशक मनोज शर्मा को कॉमेडी फ़िल्म ‘शर्मा जी की लग गई’ के बाद तुंरत ही एक नहीं तो तीन-तीन फिल्मों की लॉटरी लग गई। वो आजकल बहुत खुश हैं, क्यूंकि उनकी एक नहीं...