Posts

Showing posts with the label Vije Bhatia

हिंदी फिल्म लाखों हैं यहाँ दिलवाले को किस्मत फिल्म के निर्माता का नोटिस मिला

Image
मुन्नवर भगत की हिंदी फिल्म लाखों हैं यहाँ दिलवाले जिसमे एक नहीं बल्कि ग्यारह पुराने सदाबहार गीत हैं , वो मुश्किल में आ गए हैं। पुरानी किस्मत के निर्माता ने उन्हें नोटिस भेज दिया है गाने के एन  ओ सी के लिए। मुन्नवर भगत ने सारेगामा से सारे गाने का लिखित एन  ओ सी लिया है पर किस्मत का निर्माता उनसे पैसे मांग रहा है। ऐसे में मुन्नवर को परेशानी हो रही है।   फिल्म में वीजे भाटिया , कृतिका गायकवाड़ , आदित्य पंचोली काम कर रहे हैं। फिल्म ४ सितम्बर को रिलीज़ हो चुकी है पर किस्मत का निर्माता मुन्नवर से गाने को इस्तेमाल करने  १० लाख रूपये मांग रहा है।  

वीजे भाटिया का हरफनमौला अंदाज

Image
निर्माता , निर्देशक और लेखक मुन्नवर भगत हिंदी फिल्म ‘ लाखों हैं यहाँ दिलवाले ’ का प्रेस शो १ सिंतबर को अंधेरी स्थित फन रिपब्लिक सिनेमा हॉल में संपन्न हुआ। प्रेस शो के वक्त पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। इस मौके पर फिल्म की हीरो वीजे भाटिया से बातचीत हुई। फिल्मी की कहानी और अपने रोल के बारे में बताते हुए वीजे भाटिया ने कहा कि फिल्म की स्टोरी एक आम इंसान अर्श (वीजे भाटिया) की है , जिसे संगीत बहुत पसंद है और वो भी १९६० दसक के सदाबहार गाने। अपने सपने को पूरा करने वो मुंबई आता है। मुंबई में सड़को पे गाते वक्त   उसकी मुलाकात होती है स्वरा (कृतिका गायकवाड़) से। बाद में शो करानेवाले हसमुख  ( अरुण बक्शी)की मदद से दोनों को पार्टी में गाने का मौका मिलता है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही करना था। स्वरा की पिछली ज़िन्दगी का असर अर्श के   गाने और काम पर पड़ता है। विठ्ठल दादा ( आदित्य पंचोली) जेल से आता है और दोनों को परेशान करता है। आगे क्या होता है जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी।   कृतिका के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में वीजे भाटिया ने बताया कि कृतिका के...

आदित्य पंचोली बने विठ्ठल दादा

Image
निर्माता , निर्देशक और लेखक मुन्नवर भगत हिंदी फिल्म ‘ लाखों हैं यहाँ दिलवाले ’ में अभिनेता आदित्य पंचोली ने विठ्ठल दादा का दमदार किरदार अदा किया है , जो इस हफ्ते पूरे भारत देश में प्रदर्शित होने जा रही है। आदित्य पंचोली के मां का किरदार निभाया है और पत्नि का रोल अभिनेत्री कृतिका गायकवाड ने अदा किया है।   इस फिल्म में १९६० के दशक के ११ सदाबहार गानों का खजाना है। फिल्म के मुख्य कलाकार वीजे भाटिया और कृतिका गायकवाड है।

किशोरी शहाणे ने किया चाकू से वार

Image
मानो या ना मानो , लेकिन यह खबर पूरी तरह से १०० प्रतिशत सच है , क्योंकि यह रियल लाइफ नहीं , रिल लाइफ यानि फिल्मी खबर है। किशोरी शहाणे ने चाकू से वार किया है। दरअसल , निर्माता , निर्देशक और लेखक मुन्नवर भगत हिंदी फिल्म ‘ लाखों हैं यहाँ दिलवाले ’ में किशोरी शहाणे ने अभिनेता आदित्य पंचोली के मां का किरदार निभाया है और अपनी बहू की रक्षा करने के लिए किशोरी शहाणे चाकू से अपने बेटे पर वार करती है। आदित्य पंचोली ने विठ्ठल दादा का किरदार निभाया है और उसकी पत्नि का रोल कृतिका गायकवाड ने साकार किया है। यह फिल्म इस हफ्ते पूरे भारत देश में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में १९६० के दशक के ११ सदाबहार गानों का खजाना है। फिल्म के मुख्य कलाकार वीजे भाटिया और कृतिका गायकवाड है।