आदित्य ठाकरे ने शीर्ष हेयर स्टाइलिस्ट शिवराम भंडारी की किताब का मराठी अनुवाद जारी किया
महाराष्ट्र के टूरिज्म और पर्यावरण मंत्री श्री आदित्य ठाकरे ने पिछले दिनों मुंबई के मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में, शीर्ष हेयर स्टाइलिस्ट शिवराम भंडारी की एक किताब ‘स्टाइलिंग एट द टॉप’ के मराठी संस्करण का विमोचन किया, शिवराम भंडारी को शिवा के रूप में जाना जाता है। श्री अमिताभ बच्चन द्वारा अंग्रेजी संस्करण के सफल लांच के बाद यह तीसरी ऐसी पुस्तक है। आपको बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के धर्मशाला के पद्म विभूषण श्री वीरेन्द्र हेगड़े द्वारा इसका कन्नड़ अनुवाद भी जारी किया गया था। आदित्य ने शिवाज के ब्रांड नाम के तहत 20 सैलून की श्रृंखला चलाने वाले शिव की बेजोड़ और विनम्र विशेषताओं की प्रशंसा की, और उम्मीद की कि युवा इनसे प्रेरित और प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने अपने दादा, श्री बालासाहेब ठाकरे के समय से ठाकरे परिवार के साथ साझा किए गए उनके जुड़ाव को याद किया। आदित्य ने नए उद्यमियों को सलाह दी कि "काम करते रहो, ज़मीन पर जमे रहो और आगे बढ़ो।" उन्होंने कहा, "इस तरह की आत्मकथाएं लिखी जानी चाहिए ताकि लोगों को उस संघर्ष के बारे में पता चले जो तरक्की में लगता है, सिर्फ ग्लैम...