Posts

Showing posts with the label Epaper बॉलीवुड मार्केट — भोजपुरी इंडस्ट्री

भोजपुरी फ़िल्म में खलनायक बने मंगल पांडे

Image
१८५७ के स्वतंत्रता संग्राम के जनक इतिहास पुरूष मंगल पांडे आज के दौर में खलनायक बन गए हैं और उन्हें खलनायक बनाया है भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज ने। भोजपुरी फ़िल्म ओढनिया कमाल करे में मुख्य खलनायक का नाम रखा गया है मंगल पांडे, और इस किरदार को निभा रहे हैं जय सिंह। हालाँकि जय सिंह का कहना है की फ़िल्म में मंगल पांडे सिर्फ़ नाम का मंगल पांडे है, इतिहास पुरूष मंगल पांडे से उनका कुछ भी लेना देना नही है, लेकिन क्या किसी खलनायक का नाम मंगल पांडे रखना उचित है ? इस पर उन्होंने कहा की उनके मन में मंगल पांडे के प्रति अपार श्रद्धा है लेकिन पात्रो के नाम का चयन का अधिकार लेखक और निर्देशक का होता है। इस फ़िल्म में पवन सिंह मुख्य भूमिका में हैं, और मंगल पांडे उनके हाथो पिटते हुए भी नज़र आने वाले हैं। बहरहाल फ़िल्म की शूटिंग पुरी हो गई है और जल्द ही मंगल पांडे आपको परदे पर ग़लत काम करते हुए नज़र आने वाले हैं।

फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी

Image
परवेज मीडिया प्रोडक्शन कृत फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी पूरी तरह एक कॉमेडी फिल्म है। पूरी फिल्म अजीबोगरीब हास्यपूर्ण घटनाओं से भरी पड़ी है। फिल्म के निर्माता एम डी परवेज हैं और निदेर्शक रजनीश कुमार त्यागी। फिल्म के मुख्य कलाकार सिकंदर खरबंदा, रूबी सिंह, नम्रता, नीलिमा सिंह व अन्य है।

आने वाली फिल्म ई कैसी गुरुदक्षिणा

Image
ओम शिवम पिक्चर्स कृत और रजनी आर. पटेल द्वारा प्रस्तुत ई कैसी गुरुदक्षिणा गुरु - शिष्य परम्परा पर आधारित एक भावनात्मक फिल्म है, जिसमें एक प्रेम-कहानी भी समानान्तर रुप में पलती है, पनपती है। वाराणसी में गुरु परमाचार्य का भारद्वाज आश्रम संगीत साधना का केंद्र है। एक दिन आचार्य का एक शिष्य मोहन अपने पुत्र मानस को आश्रम में रखकर कहीं मेला घूमने चला जाता है। लेकिन, मोहन एक लड़की की आबरु बचाते-बचाते अपनी जान गंवा बैठता है। इस घटना के बाद मोहन का पिता उसके पुत्र मानस को वापस घर लाते हैं और संगीत से अलग रहने की हिदायत देते हैं। लेकिन संगीत तो मानस के खुन में है। वह शिष्य न सही, सेवक बनकर आश्रम में रहने लगता है। लेकिन सेवा-टहल करते हुए भी मानस एक सुरीला गायक बन बैठता है। स्थानीय जमींदार पारस बाबू की बेटी हंसा मानस के साथ ही खेली है, बड़ी हुई है और उसकी बड़ी फैन है। दोनों जाने-अनजाने एक-दूजे के प्रेम-बंधन में बंध जाते हैं। मगर लड़की के पिता को यह नागवार गुजरता है। गुरु परमाचार्य पर उनका बड़ा एहसान है, क्योंकि आश्रम को उनसे वित्तीय सहायता मिलती है। मानस के जिस फन की दीवानी है हंसा, गुरुदक्षिणा क...

लीजा बनी भोजपुरी फिल्मों की नई संभावना

Image
सोंधी मिट्टी की महक इंसान को उसके गांव की याद दिला देती है और भागमभाग तेज रफ्तार से दौड़ती जिंदगी के बीच भी इंसान के चेहरे पर हंसी की जो मुस्कान फूटती है वो देखते ही बनती है। फिर सबकुछ अपना-अपना-सा लगता है। शायद यही कारण है कि अपने पहले आईटम सांग से धूम मचाने वाली कोमल कामुक लीजा मलिक भोजपुरी फिल्मों की नई संभावना बन गई है। हालिया प्रदर्शित अपने आईटम सांग से सुपरहिट हुई भोजपुरी फिल्म दरोगा जी चोरी हो गईल में भोजपुरी फिल्मों के सम्राट मनोज तिवारी, सुदीप पांडे्य और विनीत कुमार के साथ लीजा ने भोजपुरी फिल्मों में पर्दापण किया। नृत्य उनका पहला और आखिरी शौक था और शायद यही कारण है कि जब दबा ले, दबा ले, दबा ले, हमारी गिलौरी दबा ले... का छांयाकन हुआ तो सेट पर मौजूद लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली और लीजा का यह पहला गीत ही भोजपुरी फिल्मों में एक इतिहास बन गया। भोजपुरी फिल्मों के पंडितों के लिहाज से इस फिल्म की सफलता का सारा श्रेय इस आइटम सांग को ही जाता है और उनके अनुसार आइटम सांग की इस भोजपुरीया इंडस्ट्री में लीजा एक नई संभावना बनकर उभरी है। देश का दिल कहे जाने वाली दिल्ली से मिस दिल्ली का खि...