Posts

Showing posts with the label #ravi kishan

रवि किशन दो फिल्मों में

आदिशक्ति एंटरटेनमेंट के साथ दो फ़िल्मों का निर्माण कर रहे हैं जिसके प्री प्रोडक्शन का काम विधिवत रूप से शुरू हुआ है।. छू मंतर व सोलजर नाम की दोनों ही फ़िल्मों में भाजपा सांसद रवि किशन मुख्य भूमिका में होंगे। शूटिंग की तारीख़ की घोषणा जल्द ही होगी।

Ravi Kishan met PM Narendra Modi

Image
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सांसद रवि किशन, किया - गोरखपुर व पटना में NSD केंद्र स्‍थापित करने का आग्रह लोकसभा में देश हित के अपने सवालों को लेकर चर्चा में रहने वाले गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से दिल्‍ली में मुलाकात की। इस दौरान महादेव के भक्‍त रवि किशन ने पीएम मोदी को भगवान शंकर की मूर्ति भेंट की। साथ ही उन्‍होंने विशेष तौर पर  प्रधानमंत्री से सिनेमा के विकास के लिए गोरखपुर  व पटना में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) का एक केंद्र स्‍थापित करने का आग्रह किया और कहा कि गोरखपुर व पटना में NSD का केंद्र खुलने से न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि बिहार और झारखंड के कलाकारों को भी फायदा होगा। इसके अलावा रवि किशन ने अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर और देश के अन्‍य मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री से बातचीत की। मालूम हो कि 2019 लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से निर्वाचित होने के बाद से रवि किशन संसद में देशहित में कई अहम बातों को उठाया। वर्तमान में शीतकालीन सत्र में भी पिछले दिनों प्रश्‍न काल में रवि किशन ने देश में कलाकारों की डेटाबेस से संबंधित सवाल केंद्रीय संस्कृति म...