Posts

Showing posts with the label #doctor yogesh lakhani #bmc #corona #virus #ekta jain #shahrukh khan #salman khan #arshad varsi #priyanka chopra #dheeraj kumar #johnny lever #kangana ranawat #bollywood stars

Bollywood Market – Issue 28th March 2020 – Page 1

Image

Bollywood Market – Issue 28th March 2020 – Page 2

Image

Bollywood Market – Issue 28th March 2020 – Page 3

Image

Bollywood Market – Issue 28th March 2020 – Page 4

Image

Priyanka Chopra is doing hand wash challenge for Corona virus

Image
कोरोना वायरस पर प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि कोरोना वायरस मुकाबला करने के लिए अपने हाथों को नियमित रूप से साबुण से साफ रखें। इससे अपनी सेफ्टी के साथ पूरे परिवार की सुरक्षा होती है और इससे पूरे देश की भी सुरक्षा होती है। कोरोना वायरस को भगाना है , तो यही करना जरूरी है।

Salman Khan appeals to Indians for Corona virus

Image
सलमान खान ने कोरोना वायरस के बारे मे कहा है कि कोरोना वायरस पर जो भी काम कर रहे हैं, उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो हेल्थ में काम कर रहे है, पोलिसवाले काम कर रहे है और बहुत सारे लोग कोरोना वायरस पर काम कर रहे है। मैं लोगों से अपील यही करना चाहता हूं कि भारत सरकार हम सभी के लिए बोल रही है और काम कर रही है, तो इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए। अफवाएं मत फैलाव। यह हमेशा की समस्या है कि यह हमें नहीं होगा, लेकिन यह कोरोना वायरस किसी को भी हो सकता है – बस में, ट्रेन में, मार्केट में, तो क्यों पंगा लेना चाहिए बाहर जाकर। भाईलोग यह पब्लिक होलीडे नहीं है, यह बहुत ही गंभीर मामला है। मुंह पर मास्क पहनो, अपने आपको प्रोटेक्ट करो, बार-बार हाथ धोना, साफसूथरा रहना, लोगों से दूर रहना, यह सबकुछ करने में कुछ भी दिक्कत नहीं है। अगर शैकडों जाने बचानी है तो इन नियमों का पालन करें। यह जिंदगी का सवाल है।

Arshad Warsi speaks to you regarding Corona virus

Image
अरशद वारसी का कोरोना वायरस पर कहना है कि प्रधानमंत्री मोदीजी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरेजी ने समझाने के बावजूद लोगों ने अपने गांव जाने के लिए ट्रेनों और बसों में भिड़ की थी। यह उचित नहीं है। इस कोरोना वायरस से डरना नहीं चाहिए। इसके बारे में समझना चाहिए। सभी को समझदारी से काम लेना चाहिए और कुछ नहीं है। इतना तो हम कर सकते है।

Actress Kangna Ranaut speaks regarding Corona

Image
कंगना राणावत ने कोरोना वायरस पर कहा है कि कुछ लोगों को लगता है कि यह बहुत ही बुरा है और निराशाजनक है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। यह सच नहीं है और ऐसा मानना नहीं चाहिए। हर वक्त अच्छा या बुरा नहीं होता है। खुशी के साथ आंसू भी आते है। इस वक्त को आध्यात्मक से जोडना चाहिए। यह समय उसमें बिताना चाहिए। माने हमें यह बात हमको डरा रहा है, लेकिन डरना नहीं चाहिए। कब हाथ धोना है, कैसे रहना है, कितनी दूरी बनाकर रखना है, यही नियमों का पालन करना है। अभी नवरात्री का समय चल रहा है और इस २१ दिनों का उपयोग आध्यात्मक गतिविधियों में लगाएं।

Actor, Producer, Director Dheeraj Kumar speaks regarding Corona virus

Image
एक्टर, प्रोड्यूसर, निर्देशक धीरज कुमार का कहना है कि आज पूरे विश्व में कोरोना वायरस से सभी लोग पिड़ित है और सभी जानते है कि आज हमारा भारतवर्ष और हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी और उनकी टीम किस प्रकार से देश के लोगों को संबोधित करके उन्हें यह समझाने का प्रयास कर रही है कि इस आपदा से कैसे बचा जाएं। यूं तो विश्वभर में इससे पहले कई आपदा आई हुई है और मनुष्य जाती ने, लोगों ने मिलकर उसका मुकाबला किया है। लेकिन मेरा यह मानना है कि आज जो आपदा आई है, यह ऐसी आपदा है कि हमें इससे घबराने से ज्यादा सयंम बरतने की जरूरत है और सयंम बरतने के साथ-साथ हमें जरुरत है उन नियमों का पालन करना, जो हमें समझाए गए है। हमारे प्रधानमंत्रीजी ने और देश के बड़े नेताओं ने मिलकर एक ऐसा प्लान बनाया है, जिसे कहते है – keep distance from each other, social distancing आप एक-दूसरे से दूर रहे। हमें उसका पालन करना चाहिए। अपने हाथों को हर एक घंटे में साबुण या डेटोल से धोना चाहिए। मैं एक बात कहना चाहता हूं कि अपने आप पर एक रेगुलेशन लगाना चाहिए। हम २४ घंटे हॉट्सअप पर कोरोना वायरस के बारे में मैसेज ना करें। अपने दिमाग को ताजगी लाने ...

Shahrukh khan speaks regarding Corona virus

Image
कोरोना वायरस के बारे में शाहरुख खान ने कहा है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस ने अपना बुरा साया डाला हुआ है। इस कठिन समय में हम और आप एक हो, एकसाथ हो, इस मुश्किल को रोकने में, हार नहीं मानना है। मुंबई का कस्तुरबा हॉस्पिटल पूरी तरह से तैयार है। अपनी जान की परवाह की बगैर डॉक्टर की टीम अपना कर्तव्य निभा रही है। हमें बस थोडी़सी इतियात बरतनी है। हम जहां पर है, वहां पर अपने हाथों को नियमित रुप से धोना है। आने वाले १५ दिनों तक भिडवाली जगह पर न जाएं। बेहतर है आप सभी अपने घरों में रहे। अगर आपके आस-पास किसी को खांसी या बुखार है, तो कुछ फिट की दूरी बनाएं रखे। याद रखिए खुद की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतनी जरुरी है।

Comedy King Johnny Lever speaks regarding Corona virus

Image
कोरोना वायरस के बारे में कॉमेडी किंग जॉनी लिवर का कहना है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस फैला हुआ है और अब भारत देश में भी कोरोना वायरस पहुंच गया है, इसलिए दोस्तों १५-२० दिनों तक चुपचाप घर पर बैठने में ही भलाई है, बाहर मत जाओ। अपने लिए, सभी के लिए भलाई है, इसलिए बाहर मत जाओ।

Actress Ekta Jain speaks regarding Corona virus

Image
कोरोना वायरस के बारे में एक्ट्रैस एकता जैन का कहना है कि कोरोना वायरस का फैलना रोकने के लिए सभी को घर पर ही रहना जरुरी है। सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन किजिए।