निर्माता योगेश लखानी जो ब्राइट के मालिक हैं , इन्होने अपना दूसरा ब्राइट अवार्ड अँधेरी के पेनिनसुला ग्रैंड होटल में किया। जहां पर कई फ़िल्मी हस्तिया आयीं। ह्रितिक रोशन , रणबीर कपूर , शरमन जोशी , शेखर सुमन , अनुपम खेर , दीप्ति नवल , गणेश आचार्य , साउथ की तनीषा सिंह , मारिसा वर्मा , पूनम पाण्डेय और कई जानेमाने लोग पार्टी में आए। शबाब साबरी , संचिति सकट , संचारी बोस , टीना घई , मीका , दिलबाग़ सिंह , अंकित तिवारी , आकृति ककर और फिल्म गेम पैसा लड़की , कबाब में हड्डी के कलाकारों ने धमाल का परफॉरमेंस किया। मनीष पॉल और सिद्धार्थ कानन ने कमाल की एंकरिंग की। योगेश लखानी ने अपना जन्मदिन , कंपनी के ३४ साल पूरे होने और दूसरा अवार्ड के साथ मनाया।