Posts

Showing posts with the label Jaipur

गायिका – मनीषा अग्रवाल

Image
जयपुर राजस्थान की रहनेवाली मनीषा अग्रवाल और भजन सम्राट अनूप जलोटा की मधुर आवाज़ में गायी एल्बम ‘ मैं हूँ मीरा ’ दो साल की मेहनत का कमाल है। इस एल्बम का संगीत दिया है ग्रैमी अवार्ड विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट ने। इस एल्बम में कुल नौ भजन हैं - चल वही देश , म्हणे चाकर राखो जी जैसे मोहक मीरा के   भजन हैं। एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने इस एल्बम को मुंबई में जुहू स्थित इसकॉन के ऑडोटोरियम हॉल में रिलीज़ किया गया।   मनीषा अग्रवाल बचपन से ही श्रीकृष्ण की दीवानी थी। मंदिरों में भजन गाना , नृत्य करना और कन्हैय्या की भक्ति करना। बचपन से घर में पूजा-पाठ और अनुपम भक्ति का वातावरण होने की वजह से मनीषा जी का लगाव ज्यादा कृष्ण-भक्ति की ओर बढ़ता ही चला गया। इस एलबम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए गायिका मनीषा अग्रवाल ने बताया कि रोम रोम में रम रहा है श्याम-घनश्याम , मैं हूं मीरा , मैं शक्ति हूं , मैं भक्ति हूं , मैं चैतना हूं आदि जैसे कई नाम नंदलाल ब्रिजबाल के है।  इस एलबम के पहले ‘ पधारो मारे देश ’ यह प्रोजेक्ट पर काम किया था और यह राजस्थान दिव...