Posts

Showing posts with the label Bajrangi Bhaijaan

Bajrangi Bhaijaan in Zee Entertainment Office

Image
‘ बजरंगी भाईजान ’ पहुंचे झी इंटरटेनमेंट के ऑफिस   इन दिनों सलमान खान फिल्म ‘ बजरंगी भाईजान ’ का प्रमोशन जोरो-शोरों के साथ कर रहे है। ८ जुलाई , २०१५ - बुधवार की शाम ६ बजे सलमान खान झी इंटरटेनमेंट के ऑफिस पहुंचे थे।  वैसे तो सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘ बजरंगी भाईजान ’ रमजान ईद पर रिलीज होने वाली है और इसलिए सलमान खान इस फिल्म का जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। हर टीवी चैनल पर इस फिल्म के प्रोमो चल रहे है। साथ ही सलमान खान कई टीवी शोज में जा भी रहे है , ताकि फिल्म की पब्लिसिटी को फायदा मिल सके। सलमान खान की फिल्म का नाम है ‘ बजरंगी भाईजान ’ । यह फिल्म हिंदू और मुस्लिम दोनों ही ऑडियन्स को पसंद आएगा , क्योंकि बजरंगी यह नाम हिंदूओ के लिए जान से भी प्यारा है तो भाईजान यह नाम मुस्लिमों के लिए भी जान से प्यारा है। इसलिए यह फिल्म तो सुपरहिट हो ही जाएगी। इस बारे में कोई संदेह नहीं है।