Posts

Showing posts with the label TPL

‘काहे दिया परदेस’ को हुआ १ साल पूरा

झी मराठी की सुपरहिट सीरियल ‘ काहे दिया परदेस ’ को १ साल पूरा हो गया है और इस जश्न को सीरियल की पूरी स्टार कास्ट ने केक काटकर अंधेरी स्थित क्लासिक रहेजा क्लब में पूरे जोश के साथ सेलेब्रेट किया गया। सीरियल के मुख्य कलाकार सायली संजीव और ऋषि सक्सेना के साथ अन्य कलाकारों के साथ सीरियल की पूरी टीम पार्टी में उपस्थित थी। इस पार्टी में कुछ गिने-चुने पत्रकार और फोटोग्राफर मौजूद थे। बॉलीवुड़ मार्केट के संपादक शंकर मराठे , पंजाब केसरी के वरिष्ठ फोटोग्राफर बाबा लोंढे , लोकसत्ता ऑनलाइन के दिलीप ठाकुर , मुहूर्त डॉट कॉम के संपादक सचिन चिटणीस , बॉलीवुड़ की दुनिया के वरिष्ठ फोटोग्राफर बी.के. तांबे और रमाकांत मुंडे भी उपस्थित थे। इस सीरियल के पीआरओ कपिल इंगोले ने सभी मिडिया वालों का स्वागत किया।

हम पानी की इज़्ज़त करेंगे तो पानी हमारी इज़्ज़त करेगा, बोले आमिर खान

हम   पानी   की इज़्ज़त करेंगे तो   पानी   हमारी इज़्ज़त करेगा , बोले   आमिर खान । अभिनेता   आमिर खान महाराष्ट्र में   पानी   बचाने की मुहिम   का   नारा बुलंद कर रहे हैं। इस काम के लिए   पानी फाउंडेशन   नाम क NGO काम कर रहा है। महाराष्ट्र में जल संकट को देखते हुए आमिर और किरण ने पानी फाउंडेशन के जरिये एक अभियान शुरू किया है । बॉलिवुड अभिनेता आमिर   खान ने महाराष्ट्र में जल संरक्षण और सूखा राहत कार्यक्रम के लिए फडणवीस सरकार से गठजोड़ किया है। आमिर इस योजना में ब्रैंड ऐंबैसडर नहीं , बल्कि कम्यूनिकेटर (सूचना देने वाले) के तौर पर काम कर रहे हैं। लोगों में पानी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आमिर ने ' पानी फाउंडेशन ' नामक संस्था का गठन किया है , जो ग्रामीण क्षेत्रों में पानी बचाने के प्रचार-प्रसार में काम करेगी। पिछले साल पहले चरण में संस्था ने पानी बचाओ को बढ़ावा देने वाले तीन तहसीलों का चयन किया था और इस साल ३० तहसीलों में काम हो रहा है। पानी बचाओं को बढ़ावा देने के लिए कई गावों के लोग बढ़-चढ़कर काम कर रहे है । ...

Weekly Bollywood Market – Issue 8th April, 2017

Image