कृष्णा अभिषेक, युविका चौधरी, अमन त्रिखा हिंदी फ़िल्म ‘टाइम नहीं है’ के महूरत पर आये
हिंदी कॉमेडी फ़िल्म ‘ टाइम नहीं है ’ का महूरत गाने की रिकॉर्डिंग से शुरू हुआ अंधेरी के ऐ वी एम स्टूडियो में जहाँ फ़िल्म के कलाकार कृष्णा अभिषेक और युविका चौधरी आए। टाइटल गीत अमन त्रिखा ने गाया जिसका संगीत दिया है प्रवीण भारद्वाज ने। इस फिल्म के निर्माता हैं पूजा मूवीज एंड फन के मनीष रांदेर , श्याम मलानी , राजेश रांदेर , सुबास बी , विष्णु सारदा और संजय गर्ग। इस फ़िल्म के निर्देशक हैं मनोज शर्मा और प्रोजेक्ट डिज़ाइनर हैं सनी अग्रवाल। फ़िल्म के अन्य कलाकार हैं रजनीश दुग्गल , शक्ति कपूर , आलोक नाथ , राजपाल यादव , अंजन श्रीवास्तव। फ़िल्म की पूरी शूटिंग मुंबई और उदयपुर में होगी।