"डायमंड रिंग" के लिए क्रेसी सिंह ने ७ किलो वजन कम किया
अपने नए म्यूजिक वीडियो "डायमंड रिंग" के लिए क्रेसी सिंह ने ७ किलो वजन कम किया। सुपर टैलेंटेड क्रेसी सिंह का एक्साइटमेंट बढ़ता ही जा रहा है, क्योंकि उनका पहला म्यूजिक वीडियो आखिरकार रिलीज़ हो गया। डायमंड रिंग नाम के इस सुपर डुपर ग्रूवी नंबर में क्रेसी सिंह बॉलीवुड स्टाइल का डांस करती हुई दिख रही है। तरन्नुम मल्लिक द्वारा गाया गया, शादाब अख्तर द्वारा लिखित और ओंकार द्वारा कंपोज किया गया यह एक क्लब सॉन्ग है "डायमंड रिंग" जिसमें क्रेसी सिंह पंजाबी-हिंदी पॉप लिरिक्स पर डांस कर रही हैं। क्रेसी सिंह कहती हैं "आखिरकार मेरा गीत रिलीज़ हो गया है और विडिओ में मेरे नृत्य और मेरी मौजूदगी के लिए बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। मैं भगवान की शुक्रगुज़ार हूं कि मेरा पहला संगीत वीडियो ज़ी म्यूजिक कंपनी लेबल के साथ रिलीज़ हुआ है और उनकी पहुंच और व्यूज निश्चित रूप से इस गीत को आम जनता तक पहुंचाएंगे।" बहुत कम लोग जानते हैं कि केवल २२ दिनों के कम समय में क्रेसी ने ७ किलो वजन कम किया और गाने के लिए खुद को ढाला। "जी हां, जब यह एक क्लब नंबर है और अगर मैं बॉलीवुड बीट्स ...