Posts

Showing posts with the label #Aditi Rao Hyderi

राकेश बेदी कहते है कि आजकल की युवा लड़कीयां सिखाती है एक्टिंग कैसे की जाती है ?

आजकल बॉलीवुड़ में नया ट्रेंड शुरु हो चुका है। अनुभवी कलाकारों को सेट पर एक्टिंग कैसे की जाती है और कब पोज लेना है , इसके बारे में प्रोडक्शन हाऊस की युवा लड़कियां , जिनकी पोस्ट ईपी की होती है और वह सेटपर कलाकारों से काम करवाती है। ऐसा कहना है कि अनुभवी और कॉमेडी एक्टर राकेश बेदी का। पिछले दिनों अंधेरी स्थित दी क्लब में एक एवार्ड समारोह में भाषण देते हुए एक फिल्म इंडस्ट्री का वाकया बताया कि अब बॉलीवुड़ में काम करने ट्रेंड बदल गया है। प्रोडक्शन हाउस की युवा लड़कियां , हम जैसे अनुभवी कलाकारों को कैसे एक्टिंग करना है , इस बारे में आदेश देती है ?

बॉक्स ऑफिस फिल्म ‘हसीना पारकर’ ने पानी तक नहीं मांगा

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ हसीना पारकर ’ २२ सितंबर को रिलीज हो गई है और यह फिल्म पहले दिन कमजोर साबित हुई है और दूसरे दिन भी कोई खास कलेक्शन नहीं रहा यानी फिल्म फ्लॉप साबित हुई। फिल्म क्यों लुढ़की बॉक्स ऑफिस पर – हसीना पारकर के जीवन पर फिल्म की कहानी आधारित है। हसीना ने कोई सामाजिक काम नहीं किया था और इसी वजह से उसकी छवी आम जनता में जानी-पहचानी नही थी। अंडरवर्ल्ड डॉन की बहन होने का एकमेव प्लस पॉइंट उसके पास था , लेकिन आजकल बॉक्स ऑफिस पर अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्में नहीं चलती , क्योंकि अब पब्लिक सिर्फ मनोरंजन चाहती है , जिससे टिकट का पैसा वसूल हो सकें। फिल्म के निर्देशक अपूर्वा लाखिया ने फिल्म को इस तरह से बनाया है कि जैसे गधी को घोड़ा बनाने की कोशिश की है – यानी साफ-साफ शब्दों में कहा जाए तो हसीना पारकर के प्रति लोगों को सहानभूति आ जाएं। इस तरह से फिल्म बनाई है , लेकिन उसने कोई महान सामाजिक काम तो नहीं किया है , जिसे दर्शक सिनेमाघरों में जाकर देखना पसंद करें। एक्टिंग – श्रद्धा कपूर ने अपनी उम्र और बॉलीवुड़ में स्थापित इमेज के विपरीत इस फिल्म में किरदार निभाने की कोशिश की ह...

आमिर खान हुए नाराज

आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर यशराज बैनर की फिल्म ‘ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ’ की शूटिंग जोरो-शोरों से शुरु है और यह दोनों कलाकार इस फिल्म के लिए काफी मेहनत ले रहे है। परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने तो इस फिल्म के लिए अलग तरह का गेटअप किया है और अपने किरदार को पावरफुल और दमदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। लेकिन यशराज बैनर की प्रोडक्शन टीम से उनका फोटो मिडिया में लीक होने से आमिर खान नाराज हो गए है , क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि कोई भी चीज लीक न हो।

श्रद्धा कपूर को लगा जोर का झटका

फिल्म ‘ आशिकी २ ’ में रोमांटिक किरदार निभाने के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की इमेज भी बबली गर्ल की बन गई थी , लेकिन श्रद्धा ने इस इमेज से हटकर काम करने की कोशिश फिल्म ‘ हसीना पारकर ’ में की और उसे जोर का झटका लगा है , क्योंकि इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। उम्र के इस पायदान पर श्रद्धा को अपने किरदार का चुनाव सोच-समझकर और उम्र के आसपास करने चाहिए , क्योंकि रोमांटिक छवी वाले कलाकार को दर्शक भी उसी रुप में देखना ज्यादा पसंद करते है। फिल्म ‘ हसीना पारकर ’ ने जो काम किया है , उसे दर्शकों ने नाकारा साबित किया है।

संजय दत्त को पिता की भूमिका में दर्शकों ने पसंद नहीं किया

संजय दत्त और अदिती राव हैदरी की फिल्म ‘ भूमी ’ २२ सितंबर को रिलीज हो गई है , लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। पहले और दूसरे दिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी बुरा रहा। फिल्म की कहानी पिता-पुत्री पर आधारित है। पुत्री की शादी तय होती है और उस पर तीन लड़के बलात्कार करते है और फिर उसकी शादी टूट जाती है। इसके बाद पिता-पुत्री बदला लेने के बारे में सोचते है। यह फिल्म की सारांश में कहानी है। स्टोरी – इस तरह की पटकथा पर पहले भी फिल्में बन चुकी है। यह इस जमाने की फिल्म लगती नहीं। लेखक संदीप सिंह दकयानूसी कहानी पर बकवास फिल्म बनी है। इसमें दर्शकों सिर्फ कोर्ट रूम ड्रामा देखने मिलेगा। फिल्म ‘ पिंक ’ और ‘ मॉम ’ में इस तरह की कहानी दर्शकों ने देखी है और यही कहानी इस फिल्म में पिरोई गई है। एक्टिंग – संजय दत्त ने पिता की भूमिका बखूबी निभाने की कोशिश की है , लेकिन उनकी इमेज मस्तमौला अभिनेता की है , इसी वजह से दर्शक उन्हें पसंद नहीं करेंगे। फिल्म में शरद केळकर और शेखर सुमन ने अच्छा काम किया है। सनी लियोनी का गाना सिर्फ फिल्म को हाइलाइट करने के लिए ड...

शाहरुख खान करेंगे कैटरीना कैफ के साथ फिल्म

शाहरुख खान और कैटरीना कैफ एक फिल्म में काम करने जा रहे है। इस फिल्म का टाइटल एसआरके प्रोडक्शन हाउस रेड चिल्ली ने रजिस्टर्ड करवाया है। इस फिल्म की कहानी और नाम भी हटके होगा। फिल्म के लिए तीन-चार नाम दिए है। अब देखना यही है कि कौनसा नाम फायनल होता है।

'स्टारडस्ट अचीवर्स एवार्ड' से ग्लोबल एडवर्टाइज़र्स के एमडी संजीव गुप्ता सम्मानित

Image
पिछले कुछ समय से लड़कियों पर एसिड अटैक एक समस्या बनी हुई है , जिसके कारण एसिड अटैक की शिकार लड़कियों का जीवन काफी दुर्भाग्य पूर्ण और दयनीय बन गया है , जिसके लिए बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद और स्टारडस्ट ने मिलकर ऐसी लड़कियों की मदद करने के लिए बीड़ा उठाया है और जिसके लिए उन्होंने २१ सितंबर , २०१७ को दुबई के ' डब्लू ' में ' स्टारडस्ट अचीवर्स एवार्ड -२०१७ ' का सफल आयोजन किया था , जिसमें ग्लोबल एडवर्टाइज़र्स ने अपनी आउटडोर पब्लिसिटी (होर्डिंग) के जरिए उनको काफी सहयोग दिया।  इस कार्यक्रम में ग्लोबल एडवर्टाइज़र को भारत के प्रमुख आउटडोर विज्ञापन (होर्डिंग) उद्योग के लिए अपनी उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्लोबल एडवर्टाइज़र्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता को ' स्टारडस्ट अचीवर्स एवार्ड ' देकर सम्मानित किया गया। बॉलीवुड़ मार्केट के संपादक शंकर मराठे ने बोरिवली स्थित ऑफिस में शनिवार , २३ सितंबर , २०१७ को ग्लोबल एडवर्टाइज़र्स के एमडी संजीव गुप्ता को बधाई दी और एवार्ड के बारे में  विस्तृत बातचीत की। संजीव गुप्ता ने सबसे पहले कहा कि गुरु मां श्री राधे मां की कृपा ...

Weekly Bollywood Market – Issue 23rd Sep., 2017 – Page 1

Image

Weekly Bollywood Market – Issue 23rd Sep., 2017 – Page 2

Image

Weekly Bollywood Market – Issue 23rd Sep., 2017 – Page 3

Image

Weekly Bollywood Market – Issue 23rd Sep., 2017 – Page 4

Image