मधुमिता बिस्वास और विक्रम मसताल से बाॅलीवुड मार्केट के संपादक शंकर मराठे ने बातचीत की
पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी पश्चिम में राइक टेरेस में हॉरर फ़िल्म साक्षी की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। एक्ट्रेस मधुमिता बिस्वास जो सीरियल पवित्र बंधन , कुमकुम भाग्य व ये रिश्ता क्या कहलाता है में नज़र आई थीं और विक्रम मसताल जिन्हे हमने हनुमान के रूप में देखा है। फिल्म के मुख्य कलाकार मधुमिता बिस्वास और विक्रम मसताल से बाॅलीवुड मार्केट के संपादक शंकर मराठे ने बातचीत की । अभिनेत्री मधुमिता बिस्वास ने बताया कि फ़िल्म साक्षी में मैंने मुख्य किरदार निभाया है और मेरे अपोजिट विक्रम मसताल है। यह हॉरर मूवी है और इसमें थ्रिलर, रोमांस, एक्शन व म्यूजिकल मस्ती का धमाकेदार जलवा भी है, जो दर्शकों पसंद आएगा। जहाँ तक मेरे किरदार की बात है तो मैं बताऊंगी कि इस फिल्म में मैंने ऐसी लडकी का रोल निभाया है, जो अपने लवर को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। बहुत ही पावरफुल और दमदार रोल है। फिल्मी कलाकारों की पसंद के बारे में मधुमिता कहती है कि मुझे रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और दीपिका पादुकोण पसंद है। दी...