पुलवामा अटैक में शहीद हुए वीर जवानों को ट्रिब्यूट के लिए सौमित्रा देव बर्मन की म्यूजिक विडिओ "तू आया ना" लॉन्च
पुलवामा अटैक ने समस्त भारतीयों को हैरान कर दिया था। इसमें कई भारतीय जवान शहीद हुए थे, इन वीर जवानों को ट्रिब्यूट पेश करने के लिए मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्या ने एक म्यूजिक विडिओ "तू आया ना" डायरेक्टर किया है, जो टी सीरीज के द्वारा रिलीज़ होने जा रहा है। पिछले दिनों मुंबई के क्लासिक रहेजा क्लब में सिंगर सौमित्रा देव बर्मन के इस पहले सिंगल को भव्य पैमाने पर लॉन्च किया गया, जहां सिंगर सौमित्रा देव बर्मन के साथ इस गीत के गीतकार संगीतकार हैरी आनंद, विडिओ डायरेक्टर गणेश आचार्या और इसके विडिओ में एक्टिंग कर रहे कृष्णा अभिषेक और साउथ की एक्ट्रेस मनविता हरीश मौजूद थे। यहां गेस्ट के रूप में टी सीरीज के किशन कुमार, डायरेक्टर मनोज शर्मा और गीतकार शब्बीर अहमद भी उपस्थित थे। बेहद कम उम्र से क्लासिकल संगीत और गायकी का प्रशिक्षण लेने वाली सिंगर सौमित्रा देव बर्मन ने इस अवसर पर कहा कि मै बेहद खुश, उत्साहित हूं कि मुझे अपने पहले सिंगल में इस तरह के दिग्गज लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने संगीतकार हैरी आनंद, गणेश आचार्या, कृष्णा अभिषेक और टी सीरीज के किशन कुमार का शुक्रि...