Posts

Showing posts with the label rahmate 7

रेहमतें ७ म्यूजिक कार्यक्रम २५ सितम्बर को किंग सर्कल स्थित षणमुखानंद ऑडिटोरियम में होगा

"संगीतम चैरिटेबल ट्रस्ट", जो पिछले छे सालों से संगीत क्षेत्र से जुडे कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है, सातवें  रेहमतें म्यूजिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। पदमश्री अनुप जलोटा और पपोन इस शो के बारे में मीडिया से बात करने एक साथ आये। इस वर्ष २० से अधिक जरूरतमंद और योग्य संगीतकारों को रेहमतें ७  की आय से सहायता मिलेगी। यह संगीतमय कार्यक्रम २५ सितम्बर को किंग सर्कल स्थित षणमुखानंद ऑडिटोरियम में होगा। इस साल शान, पापोन और अंकित तिवारी रेहमतें ७ में परफॉर्म करेंगे। इस इवेंट में एक नए बैंड अर्बन जोगी को लांच किया जायेगा। इस शानदार इवेंट में पूरी संगीत इंडस्ट्री, संगीत के चाहनेवाले और जानेमाने लोग आएंगे। जिन लोगों को  आर्थिक मदद मिलेगी उनका चयन हरिहरन, अंकित तिवारी, अनुप जलोटा, सौरभ दफ्तरी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के पैनल द्वारा तय किया जाता है। रेहमतें -७  एक बार फिर संगीत के लिए अपने वित्तीय समर्थन का विस्तार करेगा।  इ बिज़ एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस म्यूजिक कॉन्सर्ट को होस्ट कर रहे हैं।