Posts

Showing posts with the label #Manoj Sharma #Film #Khali Bali #Comedy #Madhu #Rajpal Yadav #Ekta Jain #Asrani #Kainat Arora #Vijay Raj #Yasmin Khan #Producer Harish Patel #Pallavi Joshi #Vivek Agnihotri

खलीबली में मेरा रोल देखकर लोगों की सोच बदल जाएगी – कायनात अरोरा

Image
वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शन और प्राची मूवीज के कमल किशोर मिश्रा व लेखक निर्देशक मनोज शर्मा की कॉमेडी हॉरर फिल्म खली बली की शूटिंग मुंबई के ओसियन विला में संपन्न हुई। शूटिंग कवरेज करने के लिए द्वापर प्रमोटर्स के हिमांशू झुनझुनवाला ने मिडिया को सेट पर आमंत्रित किया था। इस फिल्म के सेट पर कायनात अरोरा से बातचीत की गई। कायनात अरोरा ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि मैं इस फिल्म में संजना का लीड रोल साकार कर रही हूं और मेरे अपोजिट में रजनीश दुग्गल है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का नाम ही खलीबली है तो इस फिल्म में खलीबली ही मची हुई है। आपके किरदार की खासियत क्या है ? इस सवाल के जवाब में कायनात कहती है कि अब तक मैंने इस तरह का किरदार पहले कभी भी किसी भी फिल्म में निभाया नहीं है और इस फिल्म में मैंने निभाया रोल देखकर तो लोगों का नजरिया बदल जाएगा, क्योंकि पहले मैंने ग्लैमरस टाइप के रोल किए है। जैसे कि अक्षय कुमार के साथ फिल्म खट्टा मिठ्टा में आयला रे आयला रे आइटम नंबर किया था तो फिल्म ग्रैंड मस्ती में ग्लैमरस रोल अदा किया था। फिल्म खलीबली में संजना का रोल देखकर दर्शको...

यास्मीन खान और राजपाल यादव की ट्यूनिंग जम गई

Image
फिल्म खलीबली में यास्मीन खान ने बिंदिया का किरदार निभाया है, जो अभिनेता राजपाल यादव के अपोजिट में है। फिल्म खलीबली के सेट पर यास्मीन खान से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि मैंने इस फिल्म में बिंदिया का रोल निभाया है और इसमें मेरे पति राजपाल यादव है, जो इस बंगले के केयरटेकर है। हम दोनों इस बंगले की देखभाल करते है। राजपाल यादव के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में यास्मीन खान कहती है कि पहले दिन राजपाल यादव के साथ शूटिंग करते हुए थोड़ासा डर जरुर लगा था, लेकिन बाद में सबकुछ ठिक हो गया। अब हम दोनों की ट्यूनिंग अच्छी तरह से जम गई है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है और उनके साथ काम करने में मजा आ रहा है।

मधू को अच्छे रोल की तलाश थी, जो फिल्म खलीबली से पूरी हो गई

Image
हेमा मालिनी की भतीजी मधू ने १९९१ में अजय देवगन साथ फिल्म ‘‘फूल और कांटे’’ में अभिनय करते हुए से बॉलीवुड में कदम रखा था, जबकि १९९१ में ही मधू ने दो मलयालम और एक तमिल फिल्म में भी अभिनय किया था। ८ साल पहले प्रदर्शित फिल्म ‘‘लव यू मि.कलाकार’’ में अभिनय करने के बाद फिल्म ‘‘रोजा’’ फेम अभिनेत्री मधू ने अभिनय से दूरी बना ली थी, लेकिन अब वह कमल किशोर मिश्रा निर्मित और मनोज मिश्रा लिखित व निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘‘खली बली’’ से बॉलीवुड में दूसरी बार वापसी की हैं। मधू ने बताया की जब लेखक-निर्देशक मनोज शर्मा मेरे पास आए और कहानी सुनाया, तभी मैंने फ़िल्म करने के लिए हाँ कर दिया था, क्योंकि मुझे स्टोरी पसंद आ गई और रोल भी पसंद आया। इस फिल्म में किस तरह का रोल है ? इस सवाल के जवाब में मधू कहती है कि मैं इसमें एक ऐसी डॉक्टर बनी हूं, जो यह पता लगा रही हैं कि यह किस चीज की बीमारी हैं और इस चक्कर में खलीबली मच जाती है। अब सिर्फ इतना ही कहूंगी, क्योंकि अंदर की बात बता दी तो स्टोरी खुल जाएगी। ८ साल बाद फिर से एंट्री करने की वजह क्या है ? मधू ने कहा कि मैं काम तो कर रही थी, लेकिन साउथ की फिल्मों म...

कॉमेडी अंदाज में एकता जैन

Image
एक्ट्रेस, एंकर और मॉडल एकता जैन, जिन्होंने कई टीवी सीरियल, फ़िल्मों में काम किया है और कई स्टेज शो किए हैं हिंदी, हिंगलिश,गुजराती और संस्कृत में। इन दिनों वो आजतक न्यूज़ चैनल के टीवी शो सास बहु और बेटियाँ के एपिसोड में पूजा कँवल के साथ दया बेन के किरदार में नज़र आ रही है। इतना ही नहीं तो वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शन और प्राची मूवीज के कमल किशोर मिश्रा व लेखक निर्देशक मनोज शर्मा की कॉमेडी हॉरर फिल्म खली बली में काम भी कर रही है। इस फिल्म के सेट पर एकता जैन से बातचीत की गई। अपने किरदार के बारे में बताते हुए एकता जैन ने कहा कि मैं इस हॉरर कॉमेडी फिल्में में रूबी का किरदार अदा कर रही हूं, जो रजनीश दुग्गल के ऑफिस में सेक्रेटरी है। यह बहुत ही कॉमेडी टाइप का रोल है और मुझे करने में बहुत ही मजा आ रहा है। इतना ही नहीं तो बृजेन्द्र काला और असरानी जी के साथ कॉमेडी सीन करते वक्त बहुत कुछ सीखने को मिला है। बृजेन्द्र जी से साथ फास्ट कॉमेडी तो असरानी जी के साथ स्लो कॉमेडी करने में काफी मजा आया।

Bollywood Market – Issue 8th June 2019

Image