धमाकेदार रोल में महेश मांजरेकर
निर्माता अमोल उतेकर और निर्देशक प्रदीप मैस्त्री एक नई मराठी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं , जिसका नाम है ‘ येताय न लग्नाला ’ और फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग मुंबई का उपनगर गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी के मंदिर के लोकेशन पर चल रही हैं। हालही में फिल्म के निर्माता अमोल उतेकर ने फिल्म के शूटिंग रिपोर्ट कवरेज के लिए पत्रकार , टीवी चैनल्स और डिजीटल मिडिया को आमंत्रित किया था। इसके अनुसार भारी तादाद में मुंबई की मिडिया लोकेशन पर १५ जनवरी को दोपहर १ बजे शूटिंग कवरेज के लिए पहुंच गई थी। निर्देशक प्रदीप मैस्त्री ने फिल्मसिटी के मंदिर को आश्रम के रुप में बदल दिया था व उस आश्रम में भक्तों की भारी तादाद में भिड़ लगी थी और आश्रम को कलरफुल फुलों से सजाया था। इतना ही नहीं , तो आश्रम में एक बड़े से सिंहासन पर गड़बडी़ बाबा विराजमान थे। आश्रम के नज़ारों को देखते हुए , एक सवाल था कि आज कौन-सा सीन शूट होने वाला है ? यह सवाल निर्माता अमोल उतेकर को पूछा , तो उन्होंने जवाब दिया कि आज आश्रम में गड़बड़ी बाबा का सीन शूट किया जा रहा है व उनके लिए ही भव्य-दिव्य सजावट की है। गड़बड़ी बाबा भक्तों...