Posts

Showing posts with the label Epaper बॉलीवुड मार्केट — भोजपुरी इंडस्ट्री / टीवी

रविकिशन की नई खोज उषा पौडेल

Image
फिल्मो के सितारे रवि किशन नई- नई अभिनेत्रियो की खोज के लिए जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म जगत से भोजपुरी में आई नगमा, रम्भा, श्वेता तिवारी सहित लगभग सभी अभिनेत्रियो ने अपनी नई भोजपुरिया पारी की शुरुवात रविकिशन के साथ ही की थी। रविकिशन की नई खोज में अब एक नेपाली बाला उषा पौडेल का नाम जुड़ गया है। निर्माता नंदू श्रीवास्तव व निर्देशक किशोर राणा मगर की फ़िल्म साथी रे में उषा रविकिशन के साथ नज़र आएँगी। साथी रे में रविकिशन मेडिकल स्टुडेंट की भूमिका में जबकि उषा उनकी प्रेमिका की भूमिका में । फ़िल्म के अन्य कलाकारों में नेपाली सुपर स्टार निखिल उप्रेती, अवधेश मिश्रा आदि है। फ़िल्म की शूटिंग नेपाल के वीर गंज के जोर-शोर से चल रही है ।

धारावाहिक ए-दिल-ए-नादान में सितारों का मेला

जॉय मुखर्जी प्रोडक्शन कृत ए-दिल-ए-नादान दूरदर्शन के सर्वश्रेष्ठ धारावाहिक की होड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 2 बजे प्रक्षेपित यह टीवी सीरियल सर्वत्र मुक्तकंठ से प्रशंसित हो रहा है। पुराने जमाने के हिट स्टार जॉय मुखर्जी इस धारावाहिक के निर्माता तो हैं ही। इस प्रोग्राम के विशेष आकर्षण भी हैं। इस डेली सोप में वह अपने ही पुत्र सुजॉय मुखर्जी के दादाजी की भूमिका कर रहे हैं। दूसरे पुत्र मन्जॉय भी नकारात्मक भूमिका में हैं और भाई-भाई में जबरदस्त टशन चलता है। मनोज सिंह के निर्देशन में दोनों भाई एक-दूसरे को अच्छी पटखनी दे रहे हैं। वैसे ए-दिल-ए-नादान आरंभ से ही सितारों की बारात के रुप में ही जाना जाता है। इसमें सुधा चंद्रन, वर्षा उसगावंकर, शीतल मलिक, उपासना सिंह जैसी चर्चित अभिनेत्रियां हैं तो विवेक मुश्रान, तेज सप्रु, अविनाश वधावन, रवि गोसाई जैसे कलाकार भी हैं। धारावारिक के लेखक पारस जायसवाल हैं, संगीतकार मन्जॉय, सीरिज डायरेक्टर सुजॉय मुखर्जी और निर्देशक मनोज सिंह हैं।

गायिका—आकृति कक्कड़

Image
मैं मूलत दिल्ली से हूं और जब मैं स्कूल में थी, तभी कल्याणजी-आनंदजी के ग्रुप से जुड़ गई थी। एक संगीत कंपनी ने मेरी लाइव परफॉर्मेंस देखकर मेरे सामने रंगीला रे के रिमिक्स को गाने का प्रस्ताव रखा। जब यह एलबम रिलीज हुआ तो मुझे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मेरे पास गायन के कई दूसरे प्रस्ताव भी आने लगे। मेरे परिवार वालों ने दिल्ली से मुंबई आकर बसने का निर्णय लिया। बॉलीवुड से मेरा कोई संबंध नहीं है। मैं पूरी तरह से गैरफिल्मी माहौल से हूं। इसलिए आज मैं जो कुछ भी हूं, वहां तक मुझे पहुंचाने के लिए मेरे परिवार के लोगों ने की तरह के पापड़ बेले हैं। बॉलीवुड में फिल्म दस मेरी पहली फिल्म थी और मेरे लिए बहुत ही ज्यादा खास थी। उसके बाद तो चुपके चुपके का गीत दिल विच लग्या वे, जॉनी गद्दार का शीर्ष गीत, वेलकम का इंशा अल्लाह, किस्मत कनेक्शन का मूव ओर बॉडी, गोलमाल रिटर्न का था करके जैसे मेरे द्वारा गाए गए गीत काफी लोकप्रिय हुए। मैंने ज्यादातर शीर्षक गीत ही गाए हैं, जो कि हमेशा हिट हुए हैं। रियालिटी शो सा रे गा मा पा की विजेता होना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन इससे बॉलीवुड में मेरे लिए रास्ते नहीं खुले।...