Posts

Showing posts with the label Sonalika Pradhan

सुपरफ्लॉफ फिल्म 'बैंक चोर'

सुपरफ्लॉफ फिल्म  ' बैंक चोर ' रेटींग — *  इस फिल्म में एक बैंक रॉबरी की कहानी दिखाई गई है और एक बैंक में चंपक और जुगुनू दो चोर चोरी करने के लिए आते है और फिर शुरु होती है फिल्म की धम्माल-मस्ती का अनोखा खेल. स्टोरी – कहानी बहुत ही बचकानी है और नयापन दिखाने की कुछ भी कोशिश नहीं की है। स्क्रिनप्ले – डायलॉग – कमजोर डायलॉग है और स्क्रिनप्ले इतना बचकाना है कि फिल्म देखते वक्त ऑडियन्स कनफ्यूज होती है। लेखक को पता नहीं है कि दर्शकों को क्या चाहिए। फिल्म देखते वक्त दर्शकों के मन में कई तरह के सवाल पैदा होते है , जिनके जवाब अंत तक नहीं मिलते। फिल्म में कॉमेडी का तड़का दिया है , लेकिन ऑडियन्स को हंसी नहीं आती , क्योंकि फिल्म में ह्यूमर नहीं है। एक्टिंग –   रितेश देशमुख वैसा तो अभिनेता अच्छा है , लेकिन इस फिल्म में सीन काफी कमजोर थे , इसलिए कमजोर अभिनय देखने को मिला है। विवेक आनंद ओबेराय का रोल काफी बकवास था। उपेन्द्र लिमये और विक्रम गोखले ने अच्छा काम किया है।  डायरेक्शन – बम्पी का डायरेक्शन काफी कमजोर है। पब्लिक को हंसा नहीं पाए। गीत-संगीत , कोरियोग्र...

फिल्म ‘झुनझुना’

कृष्णा अभिषेक , मुग्धा गोडसे , स्वेता खंडूरी , हेमंत पांडे , हिमानी शिवपुरी कॉमेडी हिंदी फिल्म ‘ झुनझुना ’ के क्लाइमेक्स शूट पर आए रॉक माउंटेन प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म झुनझुना के निर्माता नीलकंठ रेग्मी , वंशमणि शर्मा और कमल किशोर मिश्रा ने मुंबई में फिल्म का क्लाइमेक्स सीन शूट किया। इस शूटिंग में कृष्णा अभिषेक , मुग्धा गोडसे , स्वेता खंडूरी , हेमंत पांडे , हिमानी शिवपुरी , ब्रिजेन्द्र काला , मुश्ताक़ खान , राम मेहर , अभिषेक ओहरी और मिनाक्षी बंसल ने हिस्सा लिया। फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं मनोज शर्मा और वहीँ फिल्म के गीतकार है। संगीतकार हैं प्रवीण भारद्धाज हैं। फिल्म २०१७ के दीपावली के आसपास  रिलीज़ होगी।

एन आर आई अचीवर्स अवार्ड

ज़ीनत अमान , गुलशन ग्रोवर , राकेश बेदी , मधुश्री , एकता जैन , अमन वर्मा पहले एन आर आई अचीवर्स अवार्ड के लिए अंधेरी के द क्लब आए रवि कुमार जो एक पत्रकार हैं और बॉलीवुड की ट्रेड मैगज़ीन फिल्म और टीवी ट्रेड के मालिक हैं , इन्होने अपना पहला अवार्ड एन आर आई अचीवर्स अवार्ड अंधेरी के द क्लब में आयोजित किया , जहाँ दुनिया के अलग अलग जगह रहने वाले इंडियंस को अवार्ड से सम्मानित किया। ज़ीनत अमान , गुलशन ग्रोवर , राकेश बेदी ने सभी विनर्स को अवार्ड दिया। इस अवार्ड में प्रमोद गोरे को बेस्ट मराठी प्रोडूसर का अवार्ड मिला , उनकी मराठी फिल्म रेती के लिए , लाफिंग कलर के राजेश शर्मा को बेस्ट फेसबुक पेज का अवार्ड मिला। 

सोनालिका प्रधान

अभिनेता विश्वजीत प्रधान की पत्नी सोनालिका प्रधान ने ऑस्ट्रेलिया स्थित मेलबोर्न में अपने जन्मदिन पर अपनी वेबसाइट लॉन्च की सोनालिका के जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया स्थित मेलबोर्न में पूर्व विक्टोरियन प्रीमियर माननीय टेड बैलीयू द्वारा विटामिन की सोनालिका की ऑनलाइन वेबसाइट और ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग थीम्ड कलेक्शन लॉन्च की गई। अब www.vitaminbysonalika.com आपको 24 x 7- ऑस्ट्रेलियाई शैली में भारतीय ब्लिंग के लिए उपलब्ध है। सोनालिका प्रधान कंटूरियर लेबल द्वारा डायनामिक ' विटामिन ' ने अपने एएफएल थीम वाला कलेक्शन पेश किया और मेलबर्न में ऑनलाइन स्टोर और वेबसाइट www.vitaminbysonalika.com का शुभारंभ किया है। इसे पूर्व-विक्टोरियन प्रीमियर माननीय टेड बैलीयू द्वारा लांच किया गया। "जब ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल की बात आती है , तो हमारे पास यह संस्कृति है जो 100 से अधिक वर्षों तक चल रही है- क्लब के रंग। हर कोई क्लब के रंग में रंगा हुआ था,   सोनालिका ने एक फैशन लाइन के विकास में सुंदर काम किया है। यह अधिक और मजेदार था। मुझे यकीन है कि एएफएल वूमेन् में युवा भारतीय लड़कियों की अहम भूमिका है...

Weekly Bollywood Market – Issue 27th May, 2017 - Page 1

Image

Weekly Bollywood Market – Issue 27th May, 2017 - Page 2

Image

Weekly Bollywood Market – Issue 27th May, 2017 - Page 3

Image

Weekly Bollywood Market – Issue 27th May, 2017 - Page 4

Image

रिमेश राजा

रिमेश राजा जिन्हे हम हिमेश रेशमिया के डुप्लीकेट के रूप में जानते हैं इन्होने अपना पहला वीडियो धोका डांस मास्टर गणेश आचार्य और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा साथ शूट किया   पिछले १५ साल से कोलकाता के रहनेवाले रिमेश राजा पूरी दुनिया में शो करते आ रहे हैं। इनको पहचान मिली २००६ में जब इन्हे जानेमाने सिंगर कंपोजर हिमेश रेशमिया के डुप्लीकेट के रूप में मीडिया ने रिमेश राजा को रिमेश रेशमिया कहकर धूम मचाया। रिमेश अपनी पहली एल्बम धोका लेकर आ रहे हैं जिसका संगीत दिया है राजीब मोना ने , गीत लिखे हैं श्याम राज ने और हरीश जैसवाल इस एल्बम के क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। वीडियो गोरेगांव के एंजेल स्टूडियो में शूट किया गया , जहाँ रिमेश राजा ने अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया। रिमेश राजा ने मीडिया को बताया की वो गणेश मास्टर जी के पीछे २००५ से पड़े हैं। उन्होंने कहा था सही समय आने पर मैं तुम्हारे लिए वीडियो करूँगा और मेरा सौभाग्य देखिये की वो ना केवल वीडियो कोरियोग्राफ कर रहे हैं बल्कि डांस भी कर रहे हैं।

मास्टर अलफ़ाज़ गुरुभाई

मास्टर अलफ़ाज़ गुरुभाई केवल १३ साल की उम्र   में   भारत के यंगेस्ट प्रोफेशनल फोटोग्राफर बन गए हैं परफेक्ट वीमेन मैगज़ीन के मालिक गुरुभाई ठक्कर और डॉक्टर ख़ुशी गुरुभाई के बेटे   मास्टर अलफ़ाज़ गुरुभाई केवल १३ साल की उम्र   में   भारत के यंगेस्ट प्रोफेशनल फोटोग्राफर बन गए हैं   । इनका नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है। इन्हे डॉक्टर संदीप सिंह ने मैडल पहनाकर , एक ट्रॉफी दिया और एक सर्टिफिकेट भी प्रदान किया। इवेंट में अलफ़ाज़ ने मिस इंडिया और एक्ट्रेस ज़ोया अफ़रोज़ की तस्वीरें खीचीं। ज़ोया अफ़रोज़ और मीडिया ने अलफ़ाज़ को ढेर सारी बधाई दी।  

अक्षय और सलमान बनाएंगे फिल्म

अक्षय कुमार और सलमान खान साथ में मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे है। सलमान खान प्रोडक्शन के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक पिरियड फिल्म बनाने की योजना है।

करण की पार्टी में फिल्मी कलाकारों का मेला

हाल ही में करण जौहर ने अपना बर्ड-डे मनाया था और इस पार्टी में फिल्मी कलाकारों का मेला देखने को मिला था।

सलमान को आई कैटरीना के काले चश्मे की याद

सलमान खान इन दिनों निर्देशक कबीर खान की नई फिल्म ‘ ट्यूबलाइट ’ का प्रमोशन जोरो-शोरों से कर रहे है। ऐसे ही एक प्रोग्राम में मिडिया से वार्तालाप कर रहे थे और उनको कैटरीना के काले चश्मे की याद आ गई और वहां का माहौल मजाक-मस्ती वाला हो गया।

आमिर खान और फातिमा ‘ठग ऑफ हिंदु्स्तान’ में व्यस्त

वैसे तो आमिर खान पिछली फिल्म के किसी भी स्टार को रि-कास्ट करते नहीं लेकिन फिल्म ‘ दंगल ’ में फातिमा को लेने के बाद आमिर खान ने इस ‘ ठग ऑफ हिंदु्स्तान ’ में लिया है और यह दोनों इस फिल्म की तैयारी में काफी व्यस्त है। फातिमा ने तो आमिर के साथ वाले फोटो भी सोशल मिडिया पर पोस्ट किया है।

दीपिका ‘बदलापूर – २’ में

‘ बदलापूर-२ ’ बनाने की निर्माण प्रक्रिया जोरों पर है और इस फिल्म में पूरी कास्ट नई होगी और निर्माता-निर्देशक चाहते है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोन को लेना है।

कंगना को करना है प्रभास के साथ काम

कंगना को करना है प्रभास के साथ काम, लेकिन प्रभास ने किया मना कंगना राणावत को बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के साथ काम करने की इच्छा है और इसके लिए बिग बजट फिल्म बनाने की योजना भी बनी है और कई प्रोड्यूसर भी इसके लिए राजी हो गई है, लेकिन प्रभास ने कंगना के साथ काम करने के लिए मना कर दिया है।

बाहुबली’ फेम प्रभास की मुंबई में शूटिंग

‘ बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास की नई फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है और इस फिल्म का फाइटींग का वाला सीन शूट किया जा रहा है। साथ ही विदेशी लोकेशन पर भी इस फिल्म की शूटिंग होगी। यह फिल्म कई भाषों में प्रदर्शित की जाएगी।

सोनालिका प्रधान ने ऑस्ट्रेलियाई टीवी सीरीज ‘नेबर्स’ का हिस्सा बनने से इनकार किया

अभिनेता विश्वजीत प्रधान की पत्नी डिजाइनर सोनालिका प्रधान ने ऑस्ट्रेलियाई टीवी सीरीज ‘ नेबर्स ’ का हिस्सा बनने से इनकार किया अभिनेता विश्वजीत प्रधान की पत्नी विटामिन की डिजाइनर सोनालिका प्रधान ऑस्ट्रेलिया में शानदार फैशन शो कर रही हैं। वे पिछले साल मेलबॉर्न में स्थानांतरित कर चुकी हैं। हाल ही में सोनालिका और उसकी बेटी ध्रुविका को ऑस्ट्रेलियाई श्रृंखला के लिए कास्टिंग एजेंसी की तरफ से फोन आया था , जिसके तहत सोनालिका को भारतीय मां और उनकी बेटी ध्रुविका का डीपी का कैरेक्टर निभाना था। हालांकि उसने अपने वीडियो को बहुत ही देरी से भेजा था , क्योंकि अभिनय करने के बारे में निश्चित नहीं था। सोनालिका ने कहा - मुझे अपना काम एक गैर अभिनेत्री के रूप में पसंद है और मेरे पति ने विश्वजीत प्रधान मेरी छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने का काम किया है। विश्वजीत अभिनय सिखाएंगे , तो मैं एक्टिंग कर सकती हूं। सोनालिका ने यह भी कहा कि विश्वजीत का पूरा ध्यान फैशन ब्रांड पर है और पूरी तरह से सक्रिय हैं। आशा करते है कि हम इस दंपती में बहुत जल्द ही किसी न किसी सिरियल में जरुर देखेंगे।

Weekly Bollywood Market – Issue 27th May, 2017

Image

सलमान खान खुद को सुपरस्टार नहीं मानते

हाल ही में सलमान खान की नई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है और इस ट्रेलर को काफी लोगों ने पसंद भी किया है। वैसे तो सलमान खान अपने आप को लिमिटेड परफॉर्मर मानते है और वह खुद को सुपरस्टार नहीं मानते। साथ ही एवॉर्ड फक्शंन में जाना भी अच्छा लगता नहीं।