Posts

Showing posts with the label Vidhu Vinod Chopra

हाईकोर्ट ने लेखक की याचिका मंजूर की, 'पीके' पर ठोंका 4 करोड़ का दावा

Image
नई दिल्ली। फिल्म ' पीके ' की कहानी चुराने का आरोप लगाने वाले उपन्यासकार कपिल इसापुरी की याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। कोर्ट ने इसापुरी की याचिका में मुआवजा राशि एक करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ किए जाने को भी स्वीकार कर लिया। लेखक के वकील जेपी सिंह ने अदालत में इस मामले की पैरवी की। 8 दिसंबर को इस केस में अगली सुनवाई होगी। गौरतलब है कि उपन्यासकार कपिल इसापुरी ने निर्माता विधु विनोद चोपड़ा पर फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगाया था। इसापुरी का कहना है कि फिल्म ' पीके ' की पटकथा के अंश उनके उपन्यास ' फरिश्ता ' से लिए गए हैं। कपिल ने क्षतिपूर्ति के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। क्या है ' फरिश्ता ' की कहानी उपन्यासकार कपिल इसापुरी का कहना है कि 2013 में आई उनकी नॉवेल ' फरिश्ता ' का कुछ हिस्सा चोरी करके फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। याचिका में लिखा है , ' नॉवेल में पाखंडी धर्मगुरुओं पर अंधविश्वास की आलोचना की गई है और कहा गया है कि धर्म का धंधा प्राकृतिक नहीं बल्कि लोगों द्वारा बनाया गया है और नकली है। कुछ लोग...