सब पूछते हैं गानें की हुक लाइन क्या है : गीतकार कुमार
गीतकार कुमार बताते हैं, 'मुझे अंग्रेजी नहीं आती थी, अंग्रेजी भाषा की इस तंगी को मैंने अपने गानों से दूर किया। मैंने अपने गानों में रिक्वेस्टा पाइंया, परमिशन पाइयां, हैंगओवर, देसी बॉय में लेडी गागा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।' गोलमाल', 'सिंबा', 'जीरो', 'बधाई हो' 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'केसरी', स्टूडेंट ऑफ़ द इयर हालिया रिलीज़ हिट फिल्मों को अपने गीत से सजाने वाले गीतकार कुमार कहते हैं, 'मैं ऐसे गानें लिखता हूं, जिनके रिंग टोन बन जाते हैं। इन दिनों बॉलिवुड में गानों में पंजाबी टच का बड़ा चलन है। मैं पंजाब से हूं तो मेरा बड़ा फायदा हो जाता है। मैं हिंदी भी लिखता हूं तो पंजाबी लगता है।' मेरे गानों से तो पंजाब की खुशबू आती है ? 'बड़ी आसानी से पंजाबी और इंग्लिश मिक्स करके भी मैं गाना बना लेता हूं। मेरे गानों से तो पंजाब की खुशबू आती है। कई लोगों ने मेरे साथ इस लिए भी काम नहीं किया क्योंकि मेरे बात करने का लहजा पंजाबी है। कई कॉर्पोरेट प्रॉडक्शन वालों ने मेर...