Posts

Showing posts with the label Usha Nadkarni

सलमान खान ने फिल्म ‘जाणिवा’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

Image
एंजेल प्रोडक्शन के अरविन्द कुमार और ब्लू ऑय प्रोडक्शंस के मिलिंद विष्णु और शरमन जैन ने अपनी मराठी फिल्म ‘ जाणिवा ’ का लांच इवेंट बांद्रा के सोफिटेल होटल में रखा , जहाँ मीडिया के साथ-साथ फिल्म के कलाकारों और मेहमानो को आमंत्रित किया। उषा नाडकर्णी और रेणुका शहाणे सबसे पहले आए। बाद में फिल्म के बाकी नवोदित कलाकार संकेत अग्रवाल , सत्या मांजरेकर , वैभवी शांडिल्य , अनुराधा मुखर्जी और देवदत्त दानी आए। सत्या के पिता महेश मांजरेकर हैदराबाद से सिर्फ इवेंट के लिए आए। सलमान खान ने फिल्म का ट्रेलर लांच करते हुए कहा की मुझे ट्रेलर बहुत अच्छा लगा। गिरीश वानखेड़े , सचिन पिळगांवकर , सचिन खेडेकर , एकता जैन , शरगुन , रवि   और कई लोग फिल्म के ट्रेलर लांच पर आए। फिल्म ३१ जुलाई को समस्त महाराष्ट्र में रिलीज़ होगी।