सलमान खान ने फिल्म ‘जाणिवा’ का ट्रेलर रिलीज़ किया



एंजेल प्रोडक्शन के अरविन्द कुमार और ब्लू ऑय प्रोडक्शंस के मिलिंद विष्णु और शरमन जैन ने अपनी मराठी फिल्म जाणिवा का लांच इवेंट बांद्रा के सोफिटेल होटल में रखा, जहाँ मीडिया के साथ-साथ फिल्म के कलाकारों और मेहमानो को आमंत्रित किया। उषा नाडकर्णी और रेणुका शहाणे सबसे पहले आए। बाद में फिल्म के बाकी नवोदित कलाकार संकेत अग्रवाल, सत्या मांजरेकर, वैभवी शांडिल्य, अनुराधा मुखर्जी और देवदत्त दानी आए। सत्या के पिता महेश मांजरेकर हैदराबाद से सिर्फ इवेंट के लिए आए। सलमान खान ने फिल्म का ट्रेलर लांच करते हुए कहा की मुझे ट्रेलर बहुत अच्छा लगा। गिरीश वानखेड़े, सचिन पिळगांवकर, सचिन खेडेकर, एकता जैन, शरगुन, रवि  और कई लोग फिल्म के ट्रेलर लांच पर आए। फिल्म ३१ जुलाई को समस्त महाराष्ट्र में रिलीज़ होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma