Posts

Showing posts with the label #Rajpal Yadav

Weekly Bollywood Market – Issue 14th May, 2018

Image

एक जून को रिलीज़ होगी फ़िल्म ‘३ देव’

Image
मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। करण सिंह ग्रोवर , रवि दुबे , कुणाल रॉय कपूर , प्रिया बैनर्जी , साजिद-वाजिद अपनी फ़िल्म ३ देव को प्रमोट करने रहेजा क्लब अंधेरी पहुंचे। आर २ फिल्लम प्रोडक्शंस के चिंतन राणा फ़िल्म के निर्माता हैं और अंकुश भट्ट फ़िल्म के निर्देशक हैं। इ ४ यू इंटरप्राइजेज के अयूब ख़ान फ़िल्म को प्रेजेंट कर रहें हैं। साजिद वाजिद ने फ़िल्म के गीतों के बारे में मीडिया को बताया। कलाकारों ने अपने किरदार और सेट पर हुए मस्ती के बारे में मीडिया को बताया। फ़िल्म एक जून को रिलीज़ होनेवाली है।

प्रियंका चोप्रा की बॉलीवुड़ में वापसी

मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। प्रियंका चोप्रा की हॉलीवुड़ में वेब सीरिज बंद होने के बाद अब वह बॉलीवुड़ की हिंदी फिल्मों में लौट आई है। उनको सलमान खान के साथ फिल्म ‘ भारत ’ में काम मिला है। इतना ही नहीं तो प्रियंका चोप्रा अब दूसरी फिल्म हथियाने के लिए निर्देशक राकेश रोशन और एक्टर रितिक रोशन से बातचीत कर रही है। अगर यह बातचीत सफल होती है तो उन्हें दूसरी फिल्म भी मिल सकती है। इस तरह से प्रियंका चोप्रा की बॉलीवुड़ में दमदार रि-एंट्री हो रही है।

‘रेस ३’ को लेकर है सलमान खान चिंतित

मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। इन दिनों सलमान खान बहुत ही चिंतित दिखाई दे रहे है फिल्म ‘ रेस ३ ’ को लेकर। इसलिए वह इस फिल्म के लिए कुछ न कुछ करते रहते है। सलमान खान को फिल्म का प्रोमो पसंद नहीं आया। उन्होंने कुछ बदलाव करके और रिशूट करके फिल्म का प्रोमो लांच किया। यह फिल्म १५ जून को रिलीज होने जा रही है।

टीवी कलाकारों ने सेलिब्रेट किया मदर्स डे

Image
मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। टेली चस्का वेबसाइट पोर्टल के आदित्य कुमार और पेनिनसुला ग्रैंड होटल ने मिलकर मदर्स डे की पार्टी होटल में प्लान की जहां टीवी जगत के कलाकार अपनी मां के साथ आए। आए कलाकारों में थे - पलक डे , ध्रीती मेहता , चांदनी भगवनानी , अरिशफ़ा खान , ऐशानी यादव , नितांशी गोयल , विशाल जेठवा , भावेश बालचंदानी , हर्षिता ओझा , शाज़िल खान , देविश आहूजा , आशिका भाटिया , सलोनी दैनी ने केक काटकर एक दूसरे के साथ और अपनी मां के साथ खूब डांस करके मदर्स डे सेलिब्रेट की। रिजॉइस क्लिनिक के डॉक्टर शंकर सावंत ने सभी कलाकारों को हेल्थ और ब्यूटी टिप्स दिया।  

मशहूर संगीतकार खय्याम साहब ने फिल्म इंडस्ट्री के ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज’ को डेढ़ लाख का चेक डोनेट किया

Image
मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। ' फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज ' के अध्यक्ष बी एन तिवारी , जनरल सेक्रेटरी अशोक दूबे और उनके पदाधिकारियों द्वारा सोमवार १४ मई २०१८ को उनके ऑफिस मुंबई में कार्तिक काम्प्लेक्स , अंधेरी (वेस्ट) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें ' कभी कभी मेरे दिल ख्याल आता है ', ' तेरे चेहरे से नज़र नहीं हटती ',' दिल चीज़ क्या है ', जिसे फ़िल्मी गीतों को अपने मधुर संगीत में सँवारने वाले पद्मभूषण से सम्मानित मशहूर संगीतकार खय्याम साहब और उनकी बीवी ने जगजीत कौर ने फिल्म इंडस्ट्री के जरुरतमंदो के लिए डेढ़ लाख का चेक अपनी ' केपीजे चैरिटेबल ट्रस्ट ' की तरफ से फेडरेशन को डोनेट किया। जोकि पिछले तीन वर्षों से डोनेट करते आ रहे है। इस अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा , ' फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन ' के जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ़ संजू , ' सिने एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ' ( सिन्टा) के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह और इत्यादि के मुख्य अतिथि थे। और फिल्म से सम्बंधित २२ यून...

१८ मई से गुंजन की 'उड़ान'

Image
मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। भोजपुरी फिल्मल उद्योग में गायक से नायक बनने की परंपरा काफी पुरानी रही है। कई लोक गायकों ने अभिनय के क्षेत्र में अपनी किस्ममत आजमाई और सफलता भी हासिल की। इस कड़ी में प्रसिद्ध लोक गायक गुंजन सिंह भी नायक के रूप में भोजपुरी सिनेमा में छाने को तैयार हैं। गुंजन की फिल्मम ‘ उड़ान ’ इस वीकेंड 18 मई को बिहार – झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज को होने वाली है। विजन फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर के तले बनी भोजपुरी फिल्म  ‘ उड़ान ’ का ट्रेलर यू-ट्यूब पर पहले ही रिलीज किया जा चुका है , जिसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म   को लेकर गुंजन सिंह काफी उत्साटहित हैं। उन्हें   उम्मीजद है कि उनके गानों की तरह फिल्मद को भी बिहार और झारखंड में दर्शकों का बेहद अच्छान रिस्पांेस मिलेगा। वे खुद भी बिहार के नवादा जिले से आते हैं , नवादा के अलावे पूरे बिहार में उनकी फैन फॉलो‍इंग जबरदस्त   है। लोग उनके लोकगीतों का खूब पसंद करते हैं। गुंजन की मानें तो फिल्मे की कहानी उनके निजी जिंदगी से काफी मिलती जुलती है। फ़िल्म का नायक एक स्ट्र गलर सिंगर है , जो अपनी मेहन...

रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘बॉर्डर’ का फर्स्ट लुक

Image
मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। इस साल ईद के मुबारक मौके पर भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की मल्टीस्टारर फ़िल्म ‘ बॉर्डर ’, जिसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसमें निरहुआ एक फौजी के गेटअप में नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक के जारी होते ही ‘ बॉर्डर ’ का पोस्ट र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखते ही देखते इस पर खूब लाइक और कमेंट आने लगा। साथ ही कईयों ने इस फिल्म  के पोस्टार को शेयर भी किया है। बता दें कि दिनेशलाल यादव निरहुआ ने इसे अपने ऑफिसियल  फेसबुक पेज पर निरहुआ जारी किया और साथ में लिखा है - किसान का बेटा हैं। वहीं , टीजर का एक डायलॉग ‘ अगर कोई हमारी जमीन की तरफ आंख भी उठाए तो जमीन के साथ उसका जिगर भी जोत देते हैं ’ को खूब सराहा जा चुका है। इस पर दर्शकों की बहुत प्रतिक्रिया भी आ रही है। इस बारे में फिल्मज के निर्माता प्रवेश लाल यादव ने बताया कि पहले बॉर्डर के टाइटल टीजर और फिर फर्स्ट लुक के रिलीज होते ही फ़िल्म को लेकर दर्शको की उत्सुकता बढ़ गई है । दर्शक फ़िल्म को लेकर तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं ।

हॉरर थ्रिलर मूवी "द पास्ट" को मिली बम्पर ओपेनिंग

Image
मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। पीकॉक मोशन फिल्म्स द्वारा निर्मित एवं गगन पूरी द्वारा निर्देशित हॉरर थ्रिलर मूवी "द पास्ट" इस सप्ताह रिलीज़ होने वाली फिल्मो में से एक है।इस फिल्म को बिहार/झारखण्ड में सभी सिनेमा घरों में अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।  यह फ़िल्म अब तक आई हुई तमाम हॉरर फिल्मो से काफी अलग है। युवराज पराशर और वेदिता प्रताप सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म का कंटेंट बहुत अलग है। भले ही यह हॉरर फिल्म है मगर यह पूरे परिवार के देखने लायक है। ' द पास्ट '   बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की फिल्म- ' राज़ी ' के साथ मुकाबला कर रही है।राष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म- ' द पास्ट ' का ओपेनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ही शानदार है। फिल्म ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह फ़िल्म अपने पहले सप्ताह में फ़िल्म की लागत वसूल कर लेगी। फिल्म में अभिनेत्री वेदिता प्रताप सिंह , युवराज पराशर की मुख्य भूमिका के साथ राजेश शर्मा , सोनिया अल्बिज़ुरी , समीक्षा भट्ट और जया विराले ने महत्वपूर्ण किरदार निभाये हैं।

8 जून को रिलीज होगी सामाजिक चेतना पर आधारित पारिवारिक फ़िल्म ‘क्रिना’

Image
मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। पार्थ फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा निर्मित हिन्दी एक्शन थ्रिलर एवं सामाजिक फिल्म फ़िल्म ‘ क्रिना ’ 8 जून को पूरे भारत में एक साथ रिलीज होगी। इस फ़िल्म के लिए अत्याधुनिक तकनीकी इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। फ़िल्म ‘ क्रिना ’ एक एक्शन सामाजिक ड्रामा फ़िल्म है , जो कि अन्य फिल्मों से हट कर है। अत्याधुनिक तकनीकों  के इस्तेमाल से यह फिल्म बेहद खूबसूरत और असरदार बन गयी है। इस फ़िल्म के निर्माता है हरविन्द सिंह चौहान , जबकि इस फ़िल्म को हाईटेक टेक्नोलॉजी से निर्देशित किया है श्यामल के मिश्रा ने। इस फ़िल्म में एक्शन के साथ साथ मधुर संगीत   भी है। जिसे खूबसूरती से सजाया है संगीत निर्देशक दिलीप सेन ने। इसके गीत कर्णप्रिय है , गरीब समुदाय के कुछ अनकही कहानी कहती है यह फिल्म फ़िल्म ‘ क्रिना ’ । आर. पी. यादव का एक्शन है। चैतन्य वी. तन्ना ने फिल्म को सम्पादित किया है और कैमरामैन हैं शिव कुमार गौड़ा। नवोदित पार्थ सिंह चौहान की अदाकारी से सजी नायिका तुनिषा शर्मा सौंदर्य की प्रतिभा बिखेर रही हैं। साथ में   प्रमुख कलाकार हैं स्वर्गीय इंदर कुमार , दीप शि...

सबसे बड़ी ग्राफिकल भोजपुरी मूवि 'नागराज' का ट्रेलर रिविल्ड

Image
मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। 2016 की सुपर हिट फिल्म इच्छाधारी का सिक्वगल नागराज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फुल प्रफू ग्राफिकल एक्श।न फिल्म  ' नागराज ' का ट्रेलर आज डिजिटल प्लेटफार्म पर रिवील किया गया है। इस फिल्म  की सबसे खास बात ये है कि इसमें बड़े पैमाने पर एनिमेशन और ग्राफिक्स् का सहारा लिया गया है। फिल्मर के ट्रेलर में एक्श न आइकॉन यश कुमार और हॉट केक अंजना सिंह की केमेस्ट्रीख कमाल की नजर आ रही है। वहीं , उभरती अदाकारा पायसी पंडित भी सुपर वुमन नजर आ रही हैं। इस फिल्मम का ट्रेलर इंटर 10 म्यूटजिक भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर किया गया है।

पैसा कमाने के लिए करण जौहर कर रहे है फिल्म प्रोड्यूस

मुंबई से शंकर मराठे ,  १६ मई ,  २०१८। करण जौहर अपने आपको बहुत ही खराब एक्टर मानते है। जैसे कि उन्होंने दो बड़ी फिल्मों में बतौर नायक काम भी किया था , लेकिन फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। अब इसके बाद तो उन्होंने फिल्मों में काम करने से तौबा ही किया है। लेकिन उनका कहना है कि मैं बतौर प्रोड्यूसर पैसा कमाने के लिए फिल्म को फाइनेंस करता रहूंगा।

परिणिती चोप्रा कम कर रही है अपना वजन

मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। बॉलीवुड़ फिल्मों में अपनी डिमांड बरकरार रखने के लिए अभिनेत्रियां हमेशा अपने आपको तरोताजा रखने का प्रयास करती है और इसके तहत ही अभिनेत्री परिणिती चोप्रा अपना वजन कम करने का प्रयास कर रही है।

करण जौहर खुद को मानते है बैड एक्टर

मुंबई से शंकर मराठे ,  १६ मई ,  २०१८। करण जौहर ने अपने आपको सबसे खराब यानी बैड एक्टर कहा है। दरअसल , माधुरी दीक्षित की नई फिल्म ‘ बकेट लिस्ट ’ के इवेंट में बातचीत करते हुए करण जौहर ने खुद को बैड एक्टर कहा है। करण ने कहा है कि मैंने फिल्मों में बतौर एक्टर स्थापित होने की पूरी कोशिश की है , लेकिन मैं फ्लॉप रहा हूं। मगर मैं फिल्मों में कैमियो का रोल अच्छी तरह अदा करता हूं।

सोनम की मेहंदी की रस्म में कलाकारों का मेला

मुंबई से शंकर मराठे ,  १६ मई ,  २०१८। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में   ८ मई को बंधने जा रहे हैं।   पिछले ४ साल से सोनम और आनंद का अफेयर चल रहा था और इन दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड प्रेरणा के जरिए हुई। वैसे भी आनंद आहूजा बिजनेसमैन है और कुल मिलाकर २९२५ करोड़ रुपए का मालक है। शौक की बात की जाए तो बॉस्केट बॉल पसंद है और शूज का कलेक्शन करना अच्छा लगता है। मुंबई में सोनम कपूर की मेहंदी का संगीत फक्शंन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस संगीतमय मौके पर कई बॉलीवुड़ की हस्तियां आई थी। फराह खान , डेविड धवन , वरूण धवन , रानी मुखर्जी , अनुपम खेर , किरण खेर , सतिश कौशिक जैसी हस्तियां मेहंदी के प्रोग्राम में शामिल हुई। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के बाद मुंबई के अंधेरी स्थित द लीला होटल में खास पार्टी का आयोजन किया जाएगा , जिसमें बॉलीवु़ड की तमाम कलाकारों का मेला देखने को मिलेगा।

शिल्पा शेट्टी का फिटनेस फंडा

मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। शिल्पा शेट्टी का फिटनेस फंडा भी अजब का है और इसके तहत शिल्पा अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए जिम जाती है और अपनी बॉडी को तंदूरुस्त रखने का प्रयास करती है , ताकि बॉलीवुड़ मार्केट में डिमांड बनी रहे।

गणेश आचार्य के हाथों लांच हुई जंगलम

मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। चंदेल फ़िल्म प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड की विजन एंटरटेनमेंट पिक्चर्स प्रस्तुत फ़िल्म ‘ जंगलम ’ की लॉन्चिंग प्रसिद्ध कोरियोग्राफर व निर्देशक गणेश आचार्य ने किया। इस दौरान गणेश आचार्य ने फिल्‍म के पूरे कास्‍ट एंड क्रू को शुभकामनाएं दी। निर्देशक प्रणव आर वत्स की इस फ़िल्म के निर्माता हैं अरविंद सिंह , जबकि सह निर्मात्री हैं साक्षी शैल। इस फिल्‍म का निर्माण लीक से हट कर किया जा रहा है। फिल्‍म की शूटिंग मुंबई के साथ – साथ केरल के घने जंगलों में होगी। फिल्‍म के गीतकार व निर्देशक प्रणव आर वत्स ने बताया कि यह एक थ्रिलर मूवी है , जो क्लीन जंगल , ग्रीन जंगल के इर्द गिर्द फिल्‍माई जायेगी घूमेगी। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में   मैन ऑफ इंडिया के खिताब से नवाजे जा चुके विनीत सिंह चंदेल , दिव्या अग्रवाल , राजन द्विवेदी , ईशा छाबरा , आलिया खान और आर्य बब्बर नजर आयेंगे। इसके अलावा फिल्म जगत के कुछ चर्चित चेहरे फ़िल्म ‘ जंगलम ’ में नजर आएंगे।

‘डेडपुल २’ के हिंदी वर्जन के लिए रणविर सिंह ने दी आवाज

मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। बॉलीवुड़ के कलाकारों में एक हुनर नाम की चीज है और वह इसके तहत कुछ हटके काम करना चाहते है। अब देखिए न , रणविर सिंह का नया कारनामा। अभिनेता रणविर सिंह ने फॉक्स स्टार स्टुडिओ की नई फिल्म के लिए आवाज दी है और इस फिल्म का नाम है ‘ डेडपुल २ ’, जिसके हिंदी वर्जन के लिए रणविर सिंह ने आवाज दी है। वैसे तो ‘ डेडपुल ’ का पहला पार्ट सुपरहिट हुआ था और फिल्म के निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि पार्ट २ भी इससे भी ज्यादा सुपरहिट हो जाएगा। ‘ डेडपुल २ ’ का हिंदी वर्जन १८ मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

बिहार-झारखंड में २५ मई को रिलीज होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘आवारा बलम’

मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्‍लू की भोजपुरी फिल्‍म ‘ आवारा बलम ’ २५ मई को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्‍म के निर्माता निशिकांत झा ने बताया कि हम ‘ आवारा बलम ’ को रिलीज करने के लिए पूरी तर‍ह से तैयार हैं और इसे 25 मई को रिलीज करेंगे। उन्‍होंने दावा किया कि ‘ आवारा बलम ’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। यह पूरी तरह‍ से भोजपुरिया जड़ों से जुड़ी फिल्‍म है। फिल्‍म में कल्‍लू , तनुश्री और गार्गी पंडित की ट्राएंगल लव स्‍टोरी के बीच खलनायक बने वरसटाइल एक्‍टर अवधेश मिश्रा का अवतार भी काफी आकर्षक है।  

धारावाहिक 'मायावी मलिंग' में अभिनेत्री वाणी सूद

मुंबई से शंकर मराठे , १६ मई , २०१८। स्टार भारत की नयी पेशकश ‘ मायावी मलिंग ’ से अभिनेत्री वाणी सूद अपने एक्टिंग कैरियर की दमदार शुरुआत कर चुकी है। यह शो एक अद्भुत राज्य और उसकी तीन खूबसूरत राजकुमारियों की रहस्यमयी दास्तान को बयां करता है। तीन राजकुमारियों - प्रणाली , ऐश्वर्या और गरिमा के अपने राज्य को बुरी शक्तियों से बचाने की संघर्ष कथा के माध्यम से शो- ' मायावी मलिंग ' यह दर्शाता है कि हम सभी में नायक के रूप में उभरने की क्षमता मौजूद है। इस शो में वाणी सूद ऐश्वर्या के अहम् किरदार में है , जिसे अपनी किताबों और अपनी बहनों से बहुत प्यार है। बॉलीवुड अभिनेत्री स्व श्रीदेवी के साथ फिल्म- ' मॉम ' में स्क्रीन शेयर कर चुकी वाणी सूद दिल्ली की हैं। वाणी दिल्ली से डीपीएस बसंत कुंज से पढाई की और गार्गी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। अपने कॉलेज के थियेटर सोसाइटी ' क्षितिज ' का भी हिस्सा रह चुकी है वाणी। मार्केटिंग जॉब में गहरी रूचि रखने वाली वाणी सूद अब पूरी तन्मयता से अपने फिल्मी कैरियर के तरफ ध्यान दे रही है।