मशहूर संगीतकार खय्याम साहब ने फिल्म इंडस्ट्री के ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज’ को डेढ़ लाख का चेक डोनेट किया


मुंबई से शंकर मराठे, १६ मई, २०१८। 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज' के अध्यक्ष बी एन तिवारी,जनरल सेक्रेटरी अशोक दूबे और उनके पदाधिकारियों द्वारा सोमवार १४ मई २०१८ को उनके ऑफिस मुंबई में कार्तिक काम्प्लेक्स, अंधेरी (वेस्ट) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें 'कभी कभी मेरे दिल ख्याल आता है', 'तेरे चेहरे से नज़र नहीं हटती','दिल चीज़ क्या है', जिसे फ़िल्मी गीतों को अपने मधुर संगीत में सँवारने वाले पद्मभूषण से सम्मानित मशहूर संगीतकार खय्याम साहब और उनकी बीवी ने जगजीत कौर ने फिल्म इंडस्ट्री के जरुरतमंदो के लिए डेढ़ लाख का चेक अपनी 'केपीजे चैरिटेबल ट्रस्ट' की तरफ से फेडरेशन को डोनेट किया। जोकि पिछले तीन वर्षों से डोनेट करते आ रहे है। इस अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा, 'फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन' के जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ़ संजू, 'सिने एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन' (सिन्टा) के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह और इत्यादि के मुख्य अतिथि थे। और फिल्म से सम्बंधित २२ यूनियनों के पधाधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma