मेघ मंडल संस्थान ने ८ भारतीय चित्रकारों को राजा रवि वर्मा चित्रकार सम्मान के साथ सम्मानित किया।


राजस्थान में स्थित एनजीओ मेघ मंडल संस्थान ने अपने वार्षिक कार्यक्रम चैत्रंजली के चौथे संस्करण में मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम में ८ प्रतिभाशाली चित्रकारों को पुरस्कार दिया।

विमलेश ब्रिजवाल के नेतृत्व में एनजीओ, समाज के भीतर सुधार करना और विभिन्न क्षेत्रों में सतत विकास की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मेघ मंडल संस्थान वंचित बच्चों, उनके परिवारों और समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहा है। जो कम भाग्यशाली है, उनके सुधार की दिशा में योगदान देने के अलावा संस्थान भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं को भी संरक्षित करने का कार्य कर रही है।

भारतीय कला के इतिहास में सबसे महान चित्रकारों में से राजा रवि वर्मा एक है। कला में उनके कार्यों को देशभर में गहन स्वीकृति मिली है। भारत में महाकाव्य और पुराणों से हिंदू देवताओं के चित्रण का उपयोग पूजा की वस्तुओं के रूप में किया जाता है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के गवर्नर प्रोफेसर श्री कप्तान सिंह सोलंकी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त मेघ मंडल संस्थान के सचिव विमलेश ब्रिजवाल,  सम्मान के अन्य विशेष अतिथिों में शामिल हैं - संसद सदस्य (शिवसेना) अरविंद सावंत, बॉलीवुड अभिनेता पंकज बेरी और बिजनेसमैन विजय कलंत्री। पुरस्कार जीतने वाले चित्रकार हैं - शशि बने, शम्पा दास, सुहास निंबालकर, संगीता गुप्ता, श्रीधर अय्यर, अनु नायक, जय जारोटिया और सिद्धार्थ।

इस कार्यक्रम में मेघ मंडल संस्थान के सचिव सुश्री विमलेश ब्रिजवाल ने कहा, "हम भारतीयों को एक समृद्ध इतिहास, संस्कृति और परंपरा आशीर्वाद के रूप में मिला है, जो हमें अद्वितीय बनाता है। साथ में हम इस पीढ़ी के प्रतिभाशाली कलाकारों को इस मान्यता के साथ प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर हैं कि वे पात्र हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma