Showing posts with the label #Grand Mahurat #Hollywood Film #"HE IS BACK" #Dubai #Aamir Khan #Salman Khan #Katrina Kaif #Sara Ali Khan #Anup Jalota #Ganpati Bappa #Lalbaugcha Raja # Cheetah Yajnesh Shetty #Perfect Miss India 2018
सलमान खान का शो बिग बॉस में अभिनेता वरूण धवन आए थे और इस शो में वरुण ने सलमान खान के लिए एक डिब्बी लाई थी और उसे सलमान को खोलने को बोला था। डिब्बी खोलते ही सलमान खान को डर लगा , क्योंकि वह सिंदूर की डिब्बी थी। वैसे भी सलमान खान उम्र के इस पड़ाव पर अकेले-दुकेले कुंवारे है , फिर सिंदूर की डिब्बियां देखकर तो डर ही जाएंगे।
वैसे देखा जाए तो फिल्मी कलाकारों का प्राइवेट जीवन भी रहता है और इसके चलते कलाकार आम आदमी की तरह कहीं भी जाते है तो फिल्मी फोटोग्राफर उनके फोटो लेते है। यही बात सैफ अली खान की बेटी सारा को अच्छी नहीं लगी और सारा ने उस फोटोग्राफर को फोटो लेने से मना किया और डांटा भी , लेकिन बाद में उसे माफी भी मांगी।
यशराज बैनर की नई फिल्म ‘ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ’ का मोशन पिक्चर लांच हुआ है और इस पोस्टर के जरिए आमिर खान का नया लुक देखने को मिला है। इस फिल्म में आमिर खान ने फिरंगी मल्लाह का किरदार निभाया है।
अनूप जलोटा पहली शादी सोनाली सेठ से हुई , जो तलाक लेने के बाद गायक और तब उनके तबला वादक रूप कुमार राठौड़ की पत्नी बन गईं। इसके बाद बीना भाटिया से उन्होंने ब्याह रचाया। मगर उस रिश्ते की परिणती भी तलाक में हुई। तीसरी शादी उन्होंने पूर्व पीएम आई के गुजराल की भांजी और डायरेक्टर शेखर कपूर की पहली पत्नी मेधा गुजराल से की। साल २०१४ में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। फिर ये इजरायल की मॉडल रीना के साथ लिव इन मे रहे। फिर एक सर्विया की मॉडल के साथ लिव इन मे रहे । बाद में २९ साल की जशलीन मथारू के साथ लिव इन मे रहने के बाद शादी करने जा रहे है । अर्थात ....बन्दा भजन इत्यादि तो Part time में गाता रहा है। सोर्स – बॉलीवुड मिडिया ग्रुप