आचार्य विजय रत्नसुंदरसूरीश्वरजी का साहित्य सत्कार समारोह १ से १० जनवरी को सोमैय्या ग्राऊंड , सायन में होगा साहित्य सत्कार समारोह में आचार्य विजय रत्नसुंदरसूरीश्वरजी द्वारा लिखित ३०० वीं पुस्तक ' मारूं भारत , सारूं भारत ' का लोकार्पण समारोह १० जनवरी , २०१६ को मुंबई के सायन स्थित सोमैया ग्राऊन्ड पर होगा। इस दस दिन के सुवर्णमय समारोह का नाम यात्रा ३०० रखा गया है , जिसमें सकारात्मक और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होगा। यात्रा ३०० का संदेश है ' फिल द चेंज ' । इस इवेंट का आयोजन चुन्नाभट्टी – सायन स्थित सौमेय्या ग्राऊंड पर किया है। इस समारोह में मुख्य अतिथिगण – श्री मोहनजी भागवत (प्रमुख , आरएसएस) , सुमित्रा महाजन (लोकसभा स्पीकर) , राजनाथ सिंह (गृहमंत्री , भारत सरकार) , स्मृति इरानी (शिक्षा मंत्री , भारत सरकार) , देवेन्द्र फडवणीस (मुख्यमंत्री , महाराष्ट्र राज्य) , आनंदीबेन पटेल (मुख्यमंत्री , गुजरात) , डॉ. रमण सिंह (मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़) , विजय दर्डा (राज्यसभा सांसद) , राम शिंदे (गृहमंत्री , महाराष्ट्र राज्य) , गोपालजी शेट्टी (सांसद) , किरीट ...