Posts

Showing posts with the label #corona #virus #dr yogesh lakhani #bright outdoor media pvt ltd #boriwali west #mumbai #food #meal #lunch #healthy food #senior citizen #donate #people #daily free food

डॉक्टर योगेश लखानी ने २०० से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक खाना बांटा

Image
कोरोना वायरस से फैली महामारी में जहाँ सारा देश बंद है वहीँ डॉक्टर योगेश लखानी जो ब्राइट आउटडोर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं,इन्होने बोरीवली वेस्ट की वर्धमान असतंकवाशी जैन संघ के साथ मिलकर रोज़ २०० से ज़्यादा लोगों को रोज के लिए पौष्टिक खाना देने का संकल्प लिया है। २०० लोगों में से कई लोग सीनियर सिटीजन हैं। सभी को रोज़ खाना दिया जाएगा और जो नहीं लेने आएंगे, उनको खाना पहुंचाया जाएगा। खाना बांटते समय सोशल डिस्टेंस का खास ख्याल रखा गया। योगेश लखानी ने मीडिया को बताया की हमारी भागमभाग भरी ज़िन्दगी में हमें एक ऐसा मौका मिला है, जहां हम अपने परिवार के साथ कुछ ज़्यादा समय बिता सकते हैं। बड़ों की सेवा कर सकते हैं, खुद को घर में बंद करने से हम सुरक्षित रहेंगे, जब हम सब सुरक्षित रहेंगे, तो हमारा देश सुरक्षित रहेगा और ऐसे हालात में देश के लिए,समाज के लिए,ज़रूरतमंद लोगों के लिए कुछ कर सकूं तो ऐसा लगेगा की जीवन सफल हो गया।