सुपरमॉडल यावर मिर्ज़ा का पहिला म्यूजिक वीडियो हबीबी
मॉडल यावर मिर्ज़ा और इंटरनेशनल मॉडल जॉर्जिया एंड्रिआना एक साथ म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगे अब वो दिन गए जब मॉडल सिर्फ फैशन शो में वॉक करते थे। आजकल मॉडल फ़िल्म में काम करते हैं, म्यूजिक वीडियो में नज़र आते हैं। ऐसे ही एक सुपरमॉडल हैं यावर मिर्ज़ा जो अपनी पहली म्यूजिक वीडियो करने जा रहे हैं जिसका नाम है हबीबी। मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर के रहनेवाले यावर मिर्ज़ा कहते हैं की मुझे पढाई लिखाई में थोड़ा भी मन नहीं लगता था, मुझे सिर्फ मॉडलिंग में मज़ा आता था। जब मैं मुंबई आया तो मुझे लगा की मुझे एक दो महीने में टीवी सीरियल में काम मिल जायेगा पर ऐसा हुआ नहीं। मैंने ऑडिशन दिया और साथ ही अपने बॉडी पे ध्यान दिया। फिर मैंने मॉडलिंग शुरू की मुंबई में। मैंने सबसे पहले टाटा डोकोमो का एड किया फिर एक शर्ट का प्रिंट शूट किया। उसके बाद मुझे बहुत से एड मिलने लगे। बाद में मुझे लिबास के रियाज़ और रेशमा गांगजी ने अपने ब्रांड के लिए मॉडल साइन किया जहां से मुझे पहचान मिलने लगी। हाल ही में हुए बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में वाक किया। मैंने अभी अपना पहला म्यूजिक वीडियो साइन किया है हबीबी जिसकी पूरी शूटिंग दुबई ...