Posts

Showing posts with the label #cinema #music #chatpuja

महापर्व छठ को लेकर अक्षरा सिंह का नया गया 'बनवले रहिह सुहाग'हुआ रिलीज

Shankar Marathe, Mumbai - 17 November, 2020 : दिवाली के बाद अब बिहार समेत उत्तर भारत में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी बीच भोजपुरी की लोकप्रिय कलाकार अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना 'बनवले रहिह सुहाग' रिलीज कर दिया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है,जब अब वायरल भी हो रहा है। अक्षरा हर साल छठ पूजा पर नए गाने लेकर आती हैं, मगर यह गाना उन सबसे काफी अलग है। 'बनवले रहिह सुहाग'में छठ मईया की महिमा के साथ - साथ एक दिल छू लेने वाले इमोशन भी हैं,जो अक्षरा के इस गाने को खास बनाता है। लिंक : https://youtu.be/x0zPygFJRiU अक्षरा के इस गाने में मुख्य आकर्षण उनकी सुरीली आवाज भी है। 'बनवले रहिह सुहाग' का लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है और दिल छूने वाला संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर शैलेश परासर हैं। इसमें अक्षरा सिंह के साथ अपर्णा मिश्रा,मृत्युंजय सिंह और राजकुमार सिंह लीड रोल में हैं। अक्षरा सिंह को अपने इस गाने से बेहद उम्मीदें हैं। इसलिए उन्होंने छठ स्पेशल गाने का लि...