रिमेश राजा

रिमेश राजा जिन्हे हम हिमेश रेशमिया के डुप्लीकेट के रूप में जानते हैं इन्होने अपना पहला वीडियो धोका डांस मास्टर
गणेश आचार्य और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा साथ शूट किया
 पिछले १५ साल से कोलकाता के रहनेवाले रिमेश राजा पूरी दुनिया में शो करते आ रहे हैं। इनको पहचान मिली २००६ में जब इन्हे जानेमाने सिंगर कंपोजर हिमेश रेशमिया के डुप्लीकेट के रूप में मीडिया ने रिमेश राजा को रिमेश रेशमिया कहकर धूम मचाया। रिमेश अपनी पहली एल्बम धोका लेकर आ रहे हैं जिसका संगीत दिया है राजीब मोना ने, गीत लिखे हैं श्याम राज ने और हरीश जैसवाल इस एल्बम के क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। वीडियो गोरेगांव के एंजेल स्टूडियो में शूट किया गया, जहाँ रिमेश राजा ने अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया। रिमेश राजा ने मीडिया को बताया की वो गणेश मास्टर जी के पीछे २००५ से पड़े हैं। उन्होंने कहा था सही समय आने पर मैं तुम्हारे लिए वीडियो करूँगा और मेरा सौभाग्य देखिये की वो ना केवल वीडियो कोरियोग्राफ कर रहे हैं बल्कि डांस भी कर रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma