तृप्ति सिन्हा ने नदिम-श्रवण नाइट में गाया

बॉलीवुड़ की सुप्रसिद्ध गायिका तृप्ति सिन्हा ने नदिम-श्रवण नाइट में १९९० के दशक के राज, राजा हिंदुस्तानी, आशिकी जैसे सुपरहिट फिल्मों के गीत गाए। यह कार्यक्रम १० मई, २०१७ को मुंबई के विलेपारले स्थित दिनानाथ मंगेशकर हॉल में संपन्न हुआ। इस शो का आयोजन ट्रू हारमोनी ने किया था। साथ ही कॉमेडियन सुनील पॉल ने शो को होस्ट किया था। संगीतकार दिलीप सेन, डब्बू मलिक, शाकीर वाजिद, सुशांत सिंह, निर्देशक जियाउल्ला खान, गीतकार अजीम शीराझी उपस्थित थे।
श्रवण ने बताया कि हमारी जोड़ी ने बॉलीवुड़ की फिल्मों को बहुत मधूर गीत दिए और दर्शकों ने काफी पसंद किए और आज इस शो के जरिए पुरानी यादें ताजी हुई है।
प्रिती प्रसाद ने कहा कि यह ट्रू हारमोनी का पहला शो है और आगे भी कई शोज का आयोजन किया जाएगा। इतना ही नहीं तो विदेशों में शोज किए जाएंगे। १९९० दशक के गीतों का खजाना फिर से एक बार दर्शकों के सामने लाने का प्रयास इस शो के जरिए किया जा रहा है। १९९० के म्यूजिक में नशा था और उस जमाने में नदिम-श्रवण की जोडी संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह थे।
फिल्म ‘धड़कन’ - तुम दिल की धड़कन में रहते हो, अक्सर इस दुनिया में अंजाने मिलते है, फिल्म ‘दिवाना’ – सोचेंगे तुम्हें प्यार करते नहीं, फिल्म ‘दिलवाले’ – जीता था जिसके लिए, फिल्म ‘राज’- आपके प्यार में संवरने लगे, फिल्म ‘परदेस’ – दो दिल मिल रहे हैं चुपके-चुपके, फिल्म ‘आशिकी’- बस एक सनम चाहिए, फिल्म ‘साजन’ – बहुत प्यार करते है हमको सनम, फिल्म ‘बाजीगर’ – बाजीगर हो बाजीगर, जैसे कई सुपरहिट गानों का खजाना दर्शकों को इस शो में सुनने को मिला।


Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma