कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूँ’



 पहली फिल्म के बारे में कपिल शर्मा ने कहा किआप किस किसको प्यार करूँ को एक कॉमेडी थ्रिलर कह सकते हैं| इस फिल्म में बहुत कुछ हैं.... मैंने इस फिल्म में कुछ रोमांस भी किया है.... जब मैंने अब्बास-मस्तान से बात की, तब उनका भी अभिप्राय था कि हमें एक साफ-सुथरी कॉमेडी फिल्म बनाना चाहिए| कॉमेडी के रूप में इसे पूर्ण करना आसान है, इसलिए यह एक बड़ी बात होती है कि आप हर पहलू पर सावधान रहेंठीक है, लगता है कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पुनः तैयार हैं पूरी तरह हमें हास्य से सराबोर करने के लिए!

फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है और इन दोनों प्रतिभाओं का अब लंबे समय के बाद कॉमेडी के क्षेत्र में हुनर हम देख पाएँगे| फिल्म रतन जैन व गणेश जैन तथा अब्बास-मस्तान द्वारा प्रोड्यूस की गई है और कलाकार हैं, कपिल शर्मा, अरबाज खान, वरुण शर्मा, मंजरी फडनवीस, एल्ली अवरम, सिमरन मूंदी, साई लोकूर व जेमी लीवर| फिल्म 25 सितंबर 2015 को रिलीज हो रही है|

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma