सुभाष घई ने बांसुरी वादक नवीन कुमार का म्यूजिक वीडियो टाइटल गीत साइलेंस इज़ ब्लिस के लिए शूट किया

नवीन कुमार जिनकी बांसुरी हम रोजा जानेमन ,ज़रा ज़रा महकता है, बॉम्बे थीम सांग में सुन चुके हैं, वो अपनी चौथी एल्बम साइलेंस इज़ ब्लिस लेकर आ रहे हैं जिसे सोनी म्यूजिक कंपनी रिलीज़ करेगी। 

इस एल्बम में ग्रैमी विनर पंडित विश्व मोहन भट्ट, शिवमणि, ताकू हीरोनी , शिलांग चैम्बर क्वायर, स्टेफेन देवसी ने साथ दिया है। इस एल्बम में सात गीत हैं जिसमे नवीन कुमार ने नौ अलग किस्म की बांसुरी का इस्तेमाल किया है, जिसे नवीन फ्लूट भी कहते हैं। टाइटल सांग को शूट किया है सुभाष घई ने अपने विस्लिंग वुड में।  

Comments