होगया दिमाग़ का दही के गाने में मीका सिंह का कार्टून

मीका सिंह देश के पहले गायक बन गए हैं जिनका ‘कार्टून अवतार’ फ़ौज़िया अर्शी के निर्देशन में बनी ‘होगया दिमाग़ का दही’ के एनिमटेड गाने को चार चाँद लगाएगा!
“गाने को एनिमेशन का रूप देना संयोग की ही बात है। जब हम ये गाना ‘बाप होना पाप’ रिकॉर्ड कर रहे थे, तब से ही मेरी इच्छा थी के ये गाना उनको मुख्य भूमिका में रख कर शूटिंग करू,” फ़ौज़िया अर्शी बताती हैं, जो इस फिल्म की निर्देशक होने के साथ-साथ फिल्म की संगीतकार भी हैं।
“पर जब मीका को अचानक शहर से बाहर जाना पड़ा, तो मैंने सोचा की इस गाने को ऐनिमेट किया जाये और मीका को एक कार्टून के अवतार में बनाकर उन्ही को आश्चर्यचकित किया जाये,” फ़ौज़िया ने बताया। मीका को उनके कार्टून कैरक्टर से प्यार सा होगया, तभी एकमत इसी को रखने का निर्णय किया।
पाँच महान हिन्दी फिल्मों के हस्ये अभिनेताओं -- ॐ पूरी, संजय मिश्रा, राजपाल यादव, रजाक खान और दिगज्ज कलाकार कदर खान के सम्मिश्रण से बनी ‘होगया दिमाग़ का दही’ नए जमाने की हास्ये फिल्म है जो आप सभी को रोलर-कोस्टर सवारी पर लेजाने में सक्षम है और उसी तरह गुदगुदाएगी।
संतोष भारतीय और फ़ौज़िया अर्शी ‘होगया दिमाग़ का दही’ के निर्मातागण है, जो 16 ओक्टोबर को रिलीस के लिए तयार है। इस फिल्म का संगीत, कहानी, डाइलॉग और निर्देशन फ़ौज़िया अर्शी ने ही दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma