सुपरस्टार राजेश खन्ना ने सिखाया था जितेंद्र को डायलॉग बोलना


फिल्मी दुनिया भी बहुत ही निराली किस्म की अलग ही दुनिया है। इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है। अब देखिए न, जंपिग जैक जितेंद्र को सुपरस्टार राजेश खन्ना ने डायलॉग किस तरह से बोलना चाहिए, इसकी प्रैक्टीस करवाई थी। दरअसल, रवि कपूर यानी जितेंद्र को व्ही. शांताराम ने फिल्म गीत गाया पत्थरों में हीरो की भूमिका दी थी और इसके लिए उन्हें स्क्रिन टेस्ट देना था। अपनी कमजोर डायलॉग डिलीवरी की वजह से जितेंद्र थोड़ेसे उदास थे। जितेंद्र ने अपनी यह समस्या अपने क्लासमेट राजेश खन्ना को बताई और राजेश खन्ना ने जितेंद्र को दिन भर संवादों की प्रैक्टिस करवाई, तब जाकर जितेंद्र की झिझक दूर हुई थी। इस तरह से सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने क्लासमेट जितेंद्र की सहायता की थी।


Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma