रसीली और मजेदार आने वाली फिल्म चाटवाली

एन पी फिल्म प्रोडक्शन प्रस्तुत मनोरामा फिल्म्स के बैनर तले फिल्म चाट वाली प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म कथा बहुत ही रसीली और मजेदार है। फिल्म के निर्देशक आदिल खान है और निर्माता आजेश मिश्रा - बी कुमार है। फिल्म की कहानी मुंबई नगरी से शुरु होती है। आकाश, राजा और विकी तीनी फिल्म लाईन में अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आते है। आकाश एक्टर है तो राजा राईटर है। इसी तरह विकी डायरेक्टर बनने आया है। तीनों की मुलाकात भाभी चाटवाली से होती है और भाभी के घर तीनों रहने लगते हैं। जहां आकाश अपने काम पर ध्यान देता है वहीं राजा और विकी भाभी की चाल ढाल देखके अपना लक्ष्य भूलने लगते हैं और भाभी के दीवाने हो जाते हैं। भाभी जिसका फायदा उठाती है। आकाश की मुलाकात डायरेक्टर मेघना से होती है। दोनों दोस्त बनते है। फिर दोस्ती प्यार में बदल जाती है। आकाश राजा और विकी को हमेशा समझाता है। मगर दोनों समझने के बजाए आकाश कि कामयाबी से जलने लगते है और कई बार आकाश मेघना के बीच फूट डालने की कोशिश करते हैं। जब ये बात आकाश को पता चलती है तो वो इन दोनों का साथ छोड़कर मेघना के पास चला जाता है। फिर इन दोनों की बरबादी शुरु हो जाती है। ये अपना सारा पैसा धीरे-धीरे भाभी पर लुटा देते हैं। जब भाभी के सामने ये दोनों कंगाल हो जाते हैं तो भाभी इन दोनों को बाहर का रास्ता दिखा देती है। तब दोनों को एहसास होता है कि आकाश सही कहता था। दोनों आकाश का साथ मांगते हैं पर आकाश साथ नहीं देता। दोनों अपनी गलती पर रोते हैं और ये समझ जाते हैं कि यहां पर कामचोरों का कोई काम नहीं है। दोनों जाने लगते हैं तो आकाश की सच्ची दोस्ती जाग ही जाती है और वो जाने से रोकता है। फिल्म के मुख्य कलाकार है आदिल खानस किशना बंसल, नैना डॉली, गंगा वर्मान, प्रिया कपूर, भास्कर, पिंकी और अन्य।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma