चलनी के चालल दुल्हा पर उमडी़ दर्शकों की भीड़

भोजपुरी के सिल्वर जुबली सिल्वर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ जिनकी हर फिल्म सिल्वर जुबली करती है के होम प्रोडक्शन निरहुआ एंटरटेन्मेंट की पहली फिल्म बिहार और उत्तर प्रदेश के २८ सिनेमाघरों में प्रदर्शन के ५० दिन पूरे कर निरंतर सफलता के १०० दिनों की ओर बढ़ रही है। अब मुंबई में एक साथ ८ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके निर्माण होने के साथ फिल्म इस समय चर्चा में है क्योंकि इस फिल्म से दिनेशलाल यादव निरहुआ के छोटे भाई प्रवेशलाल यादव यानी जूनियर निरहुआ ने पहली बार सिनेमा के बड़े परदे सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा है।
मुंबई में रिलीज के पहले दिन ही फिल्म के प्रमोशन भी बड़े जोरदार रुप में हुआ। फिल्म के हीरो प्रवेशलाल यादव यानी जूनियर निरहुआ व हीरोइन शुभी शर्मा ने मुंबई के नवरंग सिनेमाघर में फिल्म के मध्यान्तर में एक गाने पर डांस किया। जहां लोगों ने व खासकर महीलाओं ने इनका पुरजौर स्वागत किया। फिल्म के प्रमोशन में दिनेशलाल यादव निरहुआ व भोजपुरी की सुपर स्टार हीरोइन पाखी हेगड़े ने भी बड़ा साथ दिया। ज्ञान हो कि दिनेशलाल यादव निरहुआ और पाखी हेगड़े की जोड़ी विशेष झलक के रुप में दिखाई दे रही है। यह जोड़ी फिल्म में वास्तविक जिंदगी की तरह फिल्म स्टार की भूमिकाओं में हैं।
आदिशक्ति इंटरप्राइज, साई इन्टरटेनमेंट व निरहुआ एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म चलनी की चलल दुल्हा में प्रवेशलाल यादव और शुभी शर्मा को इंट्रोड्यूस करने के अलावा चलनी के चलल दुल्हा में संतोष श्रीवास्तव, विदिशा बनर्जी, कानू मुखर्जी, अखिलेश सिंह, बेबी नम्रता, ममता तिवारी, संध्या और अजय सिन्हा हैं। संगीतकार शशिकांत शर्मा और गीतकार प्यारेलाल यादव है।

Comments

Popular posts from this blog

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर चित्रपटाचे कथानक पूर्ण! - डॉ मुरहरी सोपानराव केळे

LESBIAN SHOOT, A CONCEPT BY SHAAN PHOTOGRAPHY WITH MODEL/ACTRESS YASMEEN KHAN AND NATHASSHA SIKKA