रितेश देशमुख ने कहा मरने के बाद शरीर का अवयव दान करना सबसे बडा सामाजिक कार्य है

 शंकर मराठे - मुंबई, १० अक्टूबर २०२० : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट सोनी टीवी पर चल रहे लोकप्रिय शो "कौन बनेगा करोड़पती" में ९ अक्टूबर को प्रसारित एक खास एपिसोड में अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा है कि मरने के बाद शरीर का अवयव दान करना सबसे बडा सामाजिक कार्य है, जिससे कम से कम ९ लोगो को जीवनदान मिल सकता है।

अभिनेता रितेश देशमुख भी इस नेक सामाजिक कार्य में सहभागी है। पिछले ५ साल से रितेश ने नाॅनवेज खाना छोड दिया है और पूरी तरह से शाकाहारी बन गए है, ताकि मरने के बाद अपने शरीर के अवयव दूसरे लोगों के काम आ जाए। इसलिए रितेश अपनी बाॅडी को तंदरुस्त रख रहे है।

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी रितेश के सामाजिक विचारधारा की प्रशंसा की और बहुत-बहुत बधाई दी।

इतना ही नहीं तो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने रितेश की तरह अपने कोट पर भी हरा रंग का रिबन लगवाया, जो आॅर्गेन डोनर का चिन्ह है।

इस खास शो में आते ही अभिनेता रितेश देशमुख ने बिग बी को एडवांस शुभकामनाएं दी और जन्मदिन पर आधारित एक गाना भी गाया।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma