एक्ट्रेस - सिंगर अक्षरा सिंह का देवी गीत 'निमिया के गछिया' आज टिप्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया

 भोजपुरी सुपर स्टार एक्ट्रेस - सिंगर अक्षरा सिंह का देवी गीत 'निमिया के गछिया' आज टिप्स भोजपुरी ने अपने  यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। यह गाना नवरात्र स्पेशल देवी माँ के भक्तों को समर्पित है,जिसे अक्षरा सिंह के खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड किया गया है। इस नवरात्र अक्षरा का यह पहला गाना है,जो रिलीज के साथ वायरल भी होना शुरू हो गया है।

देवी गीत 'निमिया के गछिया' के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह खुद भी देवी माँ की स्तुति करती नज़र आई हैं। इस गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किये हैं, तो म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू के हैं। 

अक्षरा सिंह ने अपने इस देवी गीत को भोजपुरी के ऑडियंस के लिए नवरात्र का तोहफा बताया। कहा - माँ के आशीर्वाद और अपने फैंस के प्यार ने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ दिया। हर साल माँ 9 दिन के लिए आती हैं और हमें अपना आशीर्वाद देती हैं। साथ ही सारे दुख हर ले जाती हैं। इस गाने के जरिये मैंने माँ को याद किया है, क्योंकि कोविड 19ने इस साल दुनिया मे तबाही मचाई है। माँ दुर्गे से विनती है कि वे जगत का कल्याण करें। अक्षरा ने कहा कि यह गाना देवी माँ की वंदना में प्रस्तुत है। उम्मीद है सबों को बेहद पसंद आएगी।


Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma