शर्माजी की लग गई का स्पेशल शो अँधेरी के सिनेपोलिस सिनेमा में हुआ


रॉक माउंटेन प्रोडक्शंस के नीलकंठ रेग्मी और वंशमणि शर्मा और ट्वीट एंटरटेनमेंट ने अंधेरी के सिनेपोलिस सिनेमा में कॉमेडी हिंदी फिल्म शर्माजी की लग गई का स्पेशल शो रखा, जहां फिल्म के कलाकार और मेहमान को आमंत्रित किया।  इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक के साथ मुग्धा गोडसे, श्वेता खंडूरी, बृजेन्द्र काला, हेमंत पांडे, टीकू तलसानिया, हिमानी शिवपुरी, मुकेश तिवारी और अन्य कलाकार काम कर रहे हैं। मेहमान में थे बॉक्स सिनेमा के पवन शर्मा, जितेन पुरोहित, भावेश बालचंदानी, टेलेचसका के आदित्य कुमार और अन्य। इस फिल्म के लेखक- निर्देशक हैं मनोज शर्मा, संगीत दिया है प्रवीण भारद्वाज ने। ए के अरोड़ा और वत्सल बक्सी सहयोगी निर्माता हैं और कमल किशोर मिश्रा सह निर्माता हैं। ज़ी म्यूजिक कंपनी ने फिल्म का संगीत लांच किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma