वर्षाताई गायकवाड के ४५ वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्मी कलाकारों को सम्मानित किया

शालेय शिक्षण मंत्री व हिंगोली जिल्हा पालक मंत्री वर्षाताई गायकवाड के ४५ वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्मी कलाकारों को सम्मानित किया।

धारावी के माटुंगा लेबर कैम्प स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक में दक्षिण मध्य मुंबई जिल्हा कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित शालेय शिक्षण मंत्री व हिंगोली जिल्हा पालक मंत्री वर्षाताई गायकवाड के ४५ वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्मस्टार किशोर बच्चाव का सम्मान किया गया। साथ ही फिल्मस्टार राजकुमार कजोनिया का भी सम्मान किया गया। वर्षाताई गायकवाड महिलाओं को साडी और स्कूल के बच्चों को बास्केटबॉल का किट भी दिए गए। इवेंट में उपस्थित सभी लोगों का ५०० लड्डू भी बांटे गए और ४५ किलो का केट काटकर वर्षाताई का जन्मदिन धूमधडाके के साथ मनाया गया। यह इवेंट धूमधाम से मनाने के लिए अभयभाऊ देठे (जिल्हा उपाध्याक्ष), महेंद्र साळवे (मुंबई जनरल सेक्रेटरी), आनंद लोंढे (वार्ड क्रंमाक १८९ अध्यक्ष), सचिन गायकवाड (जिल्हा उपाध्याक्ष), सुषमा देठे (महिला जिल्हा उपाध्याक्ष), शोभा मोरे और अन्य लोगों ने काफी मेहनत की।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma