रिचा चड्ढा का शानदार वीडियो ‘नील समंदर’ लॉन्च

डांसिंग शैडो प्रोडक्शन ने अपने बहुप्रतीक्षित म्यूज़िक वीडियो 'नील समंदर' को लॉन्च किया। हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी वीडियो को पूरी तरह से अंडमान द्वीप के ख़ूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया हो। इस वीडियो में दर्शायी गयी प्रेम कहानी अंडमान द्वीप समूह के संरक्षित आदिवासियों के बीच रहनेवाली एक आदिवासी लड़की और एक सैलानी के बीच घटित सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस वीडियो को निर्देशित किया है नैशनल अवॉर्ड विजेता प्रदीप सरकार ने और इसे लिखा है एक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार स्वानंद किरकिरे ने। इस गाने के वीडियो में अभिनय की दुनिया का जानी-मानी शख़्सियत रिचा चड्ढा नज़र आएंगी, तो वहीं इस वीडियो के ज़रिए अभिनय की दुनिया में डेब्यू करने जा‌ रहे अंकित डिसूज़ा दिखायी देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma