कृष्णा अभिषेक और मुग्धा गोडसे की कॉमेडी फिल्म ‘शर्माजी की लग गई’ का ट्रेलर लांच हुआ


रॉक माउंटेन प्रोडक्शंस के नीलकंठ रेग्मी, वंशमणि शर्मा और ट्वीट एंटरटेनमेंट ने अपनी पहली फिल्म ‘शर्माजी की लग गई’ का ट्रेलर और पोस्टर लांच अंधेरी के व्यू सिनेमा में रखा। निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा और मेहुल कुमार खास इस ट्रेलर को लांच करने आए। फ़िल्म के कलाकार कृष्णा अभिषेक, मुग्धा गोडसे, हेमंत पाण्डे, हिमानी शिवपुरी और ब्रिजेन्द्र काला भी इवेंट में आए। मेहमान में सुनील पाल, नृत्य निर्देशक लॉलीपॉप, विनय आनंद, कश्मीरा शाह, जितेन पुरोहित और आरती सिंह भी आए। प्रवीण भारद्वाज ने फ़िल्म के सारे गीत लिखे हैं और संगीत भी दिया है। मनोज शर्मा इस फ़िल्म के लेखक निर्देशक हैं। फ़िल्म १५ मार्च को रिलीज़ होगी जिसका संगीत ज़ी म्यूजिक कंपनी के पास है। ए के अरोड़ा और वत्सल बक्सी सहयोगी निर्माता हैं और कमल किशोर मिश्रा सह निर्माता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma